पुलिस भर्ती

पुलिस भर्ती यह एक बहुत बड़ा नाम है आज के युवाओं के लिए। दरअसल कहने के मतलब यह है कि समय के साथ-साथ सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है। इस प्रकार पुलिस में भर्ती होने वालों की भी संख्या बढ़ी है। वैसे पुलिस की भर्ती हर राज्य में अलग-अलग निकलती हैं, लेकिन कई राज्यों की भर्ती में अन्य राज्यों के लोग भी भाग ले सकते है।

आज हम यहाँ पुरुष और महिला पुलिस भर्ती 2020 की भर्ती की पूरी जानकारी देने का प्रयास कर रहे है जो किसी भी राज्य से हो, उन्हें सब सही से जानकारी मिले यही उद्देश्य है। तो चलिये बिना समय गँवाएँ पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ते हैं।

आप नीचे दिये गए टॉपिक्स चुनकर पढ़ सकते हैं –

पुलिस भर्ती में पोस्ट के प्रकार

लेटेस्ट पुलिस भर्ती 2020

पुलिस भर्ती योग्यता

पुलिस भर्ती के लिए क्वॉलिफ़िकेशन

पुलिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2020

पुलिस की सैलरी

पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

पुलिस भर्ती रिजल्ट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


पुलिस की भर्ती में पोस्ट के प्रकार

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि पुलिस में जब भर्ती निकलती है तो उसमें कौन-कौनसे पोस्ट के लिए निकलती है। आपको बता दें कि पुलिस में सबसे ज्यादा कांस्टेबल भर्ती निकलती है और उसके बाद सब इंस्पेक्टर (एसआई) की। कांस्टेबल और एसआई में अलग-अलग भर्तियाँ होती है जैसे ड्राईवर या असिस्टेंट इत्यादि। इनके अलावा इंस्पेक्टर, कमिशनर, हेड कांस्टेबल जैसी भर्तियाँ भी होती है।

हम यहाँ सबसे ज्यादा लोकप्रिय पदों कांस्टेबल और एसआई की बात करेंगे क्योंकि इसमें लोग सबसे ज्यादा फॉर्म भरते है। 

कांस्टेबल कौन होते है?

हमें यह भी जानना जरूरी है कि आखिर पुलिस में कांस्टेबल कौन होते है? तो आपको बता दें कि हर राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट में कांस्टेबल की पोस्ट होती है और यह पुलिस सेवा की पहली इकाई होती है। कांस्टेबल को आरक्षी भी कहा जाता है। अर्थात पुलिस में यह पहला पद है और इसके बाद दूसरे पोस्ट आते है जो इससे बड़े होते है। साथ ही लोग यह भी पूछते है कि पुलिस कांस्टेबल कैसे बने, इसकी जानकारी आप नीचे पढ़कर जान सकते है।

सब इंस्पेक्टर कौन होते है?

कांस्टेबल के बाद सब इंस्पेक्टर का पद काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें कई राज्यों में 12वीं पास करने के बाद अप्लाई कर सकते है। सब इंस्पेक्टर को एएसआई और उप निरीक्षक कहा जाता है। यह कांस्टेबल से ऊपर बड़ा पद होता है।


लेटेस्ट पुलिस भर्ती 2020

जैसा कि आपको हम पहले भी बता चुके है सभी राज्यों में पुलिस की भर्ती अलग-अलग दिन निकलती है और उसमें क्राइटेरिया भी अलग-अलग होता है। यहाँ हम लेटेस्ट पुलिस रिक्रूटमेंट के बारे में बात करेंगे। 

राज्यतारीखेंअप्लाई लिंक
उत्तर प्रदेशतारीख जल्द आएगी।पूरा पढ़ें
दिल्लीतारीख आ चुकी है।अप्लाई करें
राजस्थानतारीख आ गयी है।कांस्टेबल | एसआई
हरियाणातारीख चली गयी।पूरा पढ़ें
महाराष्ट्रतारीख चली गयी।पूरा पढ़ें
पंजाबतारीख जल्द आएगी।पूरा पढ़ें
झारखंडतारीख जल्द आएगी।पूरा पढ़ें
बिहारतारीख चली गयी।पूरा पढ़ें
छत्तीसगढ़तारीख जल्द आएगी।पूरा पढ़ें
मध्य प्रदेशतारीख जल्द आएगी।पूरा पढ़ें

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि अभी वर्तमान समय में ज़्यादातर राज्यों में भर्तियाँ नहीं निकली हुई है लेकिन बिहार के लिए अभी फॉर्म भर सकते है।


पुलिस भर्ती योग्यता

हर सरकारी नौकरी में योग्यता अर्थात अंग्रेजी में कहें तो कुछ क्राइटेरिया होना जरूरी है। जैसे आयु सीमा, अगर डिफेंस या पुलिस जैसी नौकरी कर रहे है तो उसमें फिजिकल क्राइटेरिया (कद, छाती इत्यादि) देखी जाती है। हम यहाँ पुलिस की बात कर रहे है तो यह जाहिर है कि यह सब योग्यता देखी जाती है।

पुलिस की भर्ती में पुरुष और महिलाओं दोनों को मौका मिलता है सर्विस करने का और उनकी योग्यता मानदंड अलग-अलग होता है। यहाँ आप नीचे टेबल में कांस्टेबल भर्ती और एसआई की योग्यता अलग-अलग देख सकते है राज्य अनुसार। ध्यान दे महिला पुलिस भर्ती अलग से नहीं बल्कि ज़्यादातर साथ में ही निकलती है।

कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता

राज्यआयुकदछाती (सिर्फ पुरुष) लिंक
यूपी18 से 25पुरुष 168 cm
महिला 152 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
दिल्ली18 से 24पुरुष 170 cm
महिला 157 cm
81 से 85 cmपूरा पढ़ें
राजस्थान18 से 25पुरुष 168 cm
महिला 152 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
हरियाणा18 से 25पुरुष 170 cm
महिला 158 cm
83 से 87 cmपूरा पढ़ें
महाराष्ट्र18 से 25पुरुष 165 cm
महिला 155 cm
79 से 84 cmपूरा पढ़ें
पंजाब18 से 25पुरुष 170 cm
महिला 160 cm
86 से 91 cmपूरा पढ़ें
झारखंड18 से 25पुरुष 160 cm
महिला 148 cm
81 cmपूरा पढ़ें
बिहार18 से 28पुरुष 165 cm
महिला 155 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
छत्तीसगढ़18 से 28पुरुष 168 cm
महिला 153 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
एमपी21 से 25पुरुष 167.5 cm
महिला 152.4 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें

नोट: आपको बता दें कि आयु, कद, छाती और वजन में श्रेणी अनुसार है इसकी पूरी जानकारी आप ऊपर [पूरा पढ़ें] पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता

राज्यआयुकदछाती (सिर्फ पुरुष) लिंक
उत्तर प्रदेश21 से 28पुरुष 168 cm
महिला 152 cm
79 से 84 cmपूरा पढ़ें
दिल्ली20 से 25पुरुष 170 cm
महिला 157 cm
81 से 85 cmपूरा पढ़ें
राजस्थान18 से 23पुरुष 168 cm
महिला 152 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
हरियाणा21 से 27पुरुष 170 cm
महिला 158 cm
83 से 87 cmपूरा पढ़ें
महाराष्ट्र19 से 28पुरुष 165 cm
महिला 157 cm
79 से 84 cmपूरा पढ़ें
पंजाब18 से 25पुरुष 170 cm
महिला 160 cm
86 से 91 cmपूरा पढ़ें
झारखंड19 से 25पुरुष 160 cm
महिला 148 cm
81 cmपूरा पढ़ें
बिहार20 से 40पुरुष 165 cm
महिला 160 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
छत्तीसगढ़18 से 31पुरुष 168 cm
महिला 153 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें
एमपी21 से 28पुरुष 167.5 cm
महिला 152.4 cm
81 से 86 cmपूरा पढ़ें

नोट: आपको बता दें कि आयु, कद, छाती और वजन में श्रेणी अनुसार है इसकी पूरी जानकारी आप ऊपर [पूरा पढ़ें] पर क्लिक करके पढ़ सकते है।


पुलिस की भर्ती के लिए क्वॉलिफ़िकेशन

अब बात आती है क्वॉलिफ़िकेशन अर्थात शैक्षिक योग्यता की। मतलब उम्मीदवार को कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी है कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर बनने के लिए। जैसा कि हमने ऊपर देखा कि हर राज्य की पात्रता मानदंड अलग-अलग है दोनों ही पोस्ट की तो क्वॉलिफ़िकेशन भी अलग ही होगी।

ज़्यादातर राज्यों में 12वीं (10+2) वाले कांस्टेबल के लिए योग्य होते है और कुछ में 10वीं पास भी फॉर्म भर सकते है।

कांस्टेबल और एसआई के लिए शैक्षिक योग्यता

राज्यकांस्टेबलसब इंस्पेक्टर
यूपी पुलिस की भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
दिल्ली पुलिस भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
राजस्थान पुलिस की भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
हरियाणा पुलिस भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
महाराष्ट्र पुलिस की भर्ती10वीं पासग्रेज्युएशन
पंजाब पुलिस भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
झारखंड पुलिस भर्ती10वीं पास12वीं पास
बिहार पुलिस की भर्ती12वीं पासग्रेज्युएशन
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती10वीं पासग्रेज्युएशन
एमपी पुलिस भर्ती10वीं पासग्रेज्युएशन

पुलिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2020

सब राज्यों की पुलिस भर्तियों का ऑनलाइन फॉर्म अलग-अलग तरह से और अलग-अलग वेबसाइटों पर भरा जाता है। लेकिन डॉक्युमेंट्स लगभग सभी के एक जैसे ही लगते है कुछ को छोड़कर। तो नीचे हम ऑनलाइन अप्लाई करने की लिंक दे रहे है वहाँ से आप पूरा प्रोसेस जान सकते है। 

➙ यूपी पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ दिल्ली पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ राजस्थान एसआई ऑनलाइन फॉर्म
➙ हरियाणा पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ महाराष्ट्र पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ राजस्थान कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म
➙ पंजाब पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ झारखंड पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ बिहार पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ छत्तीसगढ़ पुलिस ऑनलाइन फॉर्म
➙ मध्यप्रदेश पुलिस ऑनलाइन फॉर्म


पुलिस की सैलरी

पुलिस विभाग में नौकरी करना काफी युवाओं का सपना होता है क्योंकि इसमें वेतन अर्थात सैलरी भी बहुत अच्छी होती है और साथ में कई प्रकार के भत्ते भी मिलते है। इस कारण हम यहाँ सैलरी भी बता रहे है कि कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर को प्रति महीने कितना वेतन मिलता है। 

यूपी पुलिस

  • कांस्टेबल – 5200/- से 20200/- + 7200/- ग्रेड पे।
  • सब इंस्पेक्टर – 9300/- से 34800/- + 12,600/- ग्रेड पे।

दिल्ली पुलिस

  • कांस्टेबल – 21,700/ – से 69,100/- 
  • सब इंस्पेक्टर – 35400/-

राजस्थान पुलिस

  • कांस्टेबल – 5200/ – से 20200/- + 2400/- ग्रेड पे।
  • सब इंस्पेक्टर – 9,300/ – से 34,800/- +4,200 ग्रेड पे।

हरियाणा

  • कांस्टेबल – 21,700/ – से 69,100/-
  • सब इंस्पेक्टर – 35400/ – से 1124OO/-

महाराष्ट्र पुलिस

  • कांस्टेबल – 27,554/ – से 31,054/-
  • सब इंस्पेक्टर – 9,300/ – से 34,800/- + 4,300 ग्रेड पे।

पंजाब पुलिस

  • कांस्टेबल – 5200/ – से 20200/- + 1800/- ग्रेड पे।
  • सब इंस्पेक्टर – 10,300/ – से 34,800/- + 4,600/-  ग्रेड पे।

झारखंड

  • कांस्टेबल – 5200/ – से 20200/- + 1900/- ग्रेड पे।

बिहार

  • कांस्टेबल – 5200/ – से 20,200/- + 2000/- ग्रेड पे।
  • सब इंस्पेक्टर – 9300/ – से 34800/- + 4200/- ग्रेड पे।

छत्तीसगढ़

  • कांस्टेबल – 35400/-
  • सब इंस्पेक्टर – 5,200/ – से 20,200/- + 1900/- ग्रेड पे।

एमपी पुलिस

  • कांस्टेबल – 5,200/ – से 20,200/- + 1900/- ग्रेड पे।
  • सब इंस्पेक्टर – 8,200/ – से 30,300/- + 2400/- ग्रेड पे।

पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

जब भी किसी राज्य में पुलिस की भर्ती निकलती है तो उसमें चयन प्रक्रिया होती है, मतलब ऐसे ही लोगों को नहीं लिया जाता है। भर्ती की प्रक्रिया में कई सारे स्टेप फॉलो करने पड़ते है। 

हालांकि कुछ राज्यों की कांस्टेबल और एसआई पोस्ट की भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। 

पुलिस की भर्ती में कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया में इन स्टेप से गुजरना पड़ता है –

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट
  • डॉकयुमेंट वेरिफिकेशन

और सब इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है –

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉकयुमेंट वेरिफिकेशन

नोट: सभी राज्यों में चयन प्रक्रिया कुछ अलग भी हो सकती है, इसलिए ऊपर अपने राज्य की भर्ती पर जाकर पूरा प्रोसेस देख सकते है।

पुलिस भर्ती परिणाम

इसके साथ ही आपको अब यह भी बता देते है कि आप कांस्टेबल या सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा का परिणाम कैसे देख पाएंगे। तो बात यह है कि सभी राज्यों की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी किया जाता है जिसे आप आसानी से देख सकते है।

नोट: हमने सभी राज्यों की पुलिस भर्तियों की लिंक्स ऊपर दी है जहां से आप आसानी से पूरी जानकारी भी पढ़ सकते है।


अक्सर पूछे जाने सवाल

प्र॰ 1) पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने?

उत्तर – पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आवेदक का शरीर अच्छा होना चाहिए और संबन्धित पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। बाकी जानकारी हमने ब्लॉग में दी है।

प्र॰ 2) पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?

उत्तर – पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आवेदक का शरीर अच्छा होना चाहिए और संबन्धित पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। बाकी जानकारी हमने ब्लॉग में दी है।

प्र॰ 3) एसआई की भर्ती कब निकलेगी?

उत्तर – सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जानकारी आप इस ब्लॉग में ऊपर देख सकते है।

प्र॰ 4) कांस्टेबल भर्ती कब निकलेगी?

उत्तर – कांस्टेबल की भर्ती की जानकारी आप इस ब्लॉग में ऊपर देख सकते है।

प्र॰ 5) पुलिस भर्ती के लिए क्या-क्या जरूरी है?

उत्तर – पुलिस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदक की सही आयु, कद, छाती देखी जाती है और साथ ही वो दौड़ने योग्य होना चाहिए। इसके लिए संबधित पढ़ाई की हुई होनी चाहिए।

प्र॰ 6) पुलिस भर्ती के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर – पुलिस भर्ती के लिए जो डॉक्युमेंट्स चाहिए होते है उसके लिए अपने राज्य पर ब्लॉग पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

प्र॰ 7) पुलिस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

उत्तर – कांस्टेबल और एसआई के लिए ऐसी कोई खास पढ़ाई की जरूरत नहीं होती है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पढ़ें।

प्र॰ 8) पुलिस भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें?

उत्तर – पुलिस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है जब भर्ती आती है।

प्र॰ 9) पुलिस भर्ती का रिजल्ट कैसे देखें?

उत्तर – पुलिस भर्ती का रिजल्ट आप ऑनलाइन देख सकते है।

प्र॰ 10) पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर – हर राज्य में पुलिस कांस्टेबल के लिए अलग-अलग योग्यताएँ होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 11) सब इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर – हर राज्य में सब इंस्पेक्टर के लिए अलग-अलग योग्यताएँ होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 12) पुलिस कांस्टेबल के लिए न्यूनतम हाइट कितनी होनी चाहिए?

उत्तर – हर राज्य में कांस्टेबल के लिए हाइट अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 13) सब इंस्पेक्टर बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए?

उत्तर – हर राज्य में सब इंस्पेक्टर के लिए हाइट अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 14) पुलिस भर्ती के लिए क्या करना पड़ता है?

उत्तर – पुलिस भर्ती के लिए शरीर फिट रखना होता है क्योंकि भर्ती में आपका कद, वजन, छाती इत्यादि देखी जाती है और दौड़, बीम इत्यादि कारवाए जाते है।

प्र॰ 15) पुलिस भर्ती में दौड़ कितनी चाहिए?

उत्तर – हर राज्य में पुलिस भर्ती दौड़ अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 16) महिला पुलिस भर्ती में कितनी दौड़ मांगी जाती है?

उत्तर – हर राज्य में महिला पुलिस भर्ती में दौड़ अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 17) पुलिस भर्ती में सीना कितना होना चाहिए?

उत्तर – आपको बता दें कि हर राज्य में सीने का माप अलग-अलग होता है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 18) महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?

उत्तर – महिला पुलिस की तैयारी के लिए शरीर फिट रखना होता है क्योंकि भर्ती में आपका कद, वजन इत्यादि चेक किया जाता है और दौड़, बीम इत्यादि कारवाए जाते है। तो भर्ती से पहले इसकी तैयारी करनी जरूरी है।

प्र॰ 19) पुलिस की तैयारी कैसे करें?

उत्तर – पुलिस भर्ती की तैयारी बहुत जरूरी है क्योंकि आज हर भर्ती में बहुत प्रतिस्पर्धा है। इसलिए भर्ती से पहले दौड़, लिखित परीक्षा और अन्य तैयारियां करनी चाहिए।

प्र॰ 20) पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – हर राज्य में पुलिस कांस्टेबल की सैलरी अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 21) पुलिस सब इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – हर राज्य में सब इंस्पेक्टर की सैलरी अलग-अलग होती है, इसलिए अपने राज्य पर आर्टिकल में क्लिक करके पढ़ें।

प्र॰ 22) जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी कौन होता है?

उत्तर – जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी जिला कमिश्नर होता है।

प्र॰ 23) राज्य का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी कौन होता है?

उत्तर – राज्य का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी पुलिस महानिदेशक (Director General of Police) या कहें तो DGP होता है।


हमें उम्मीद है कि आपको पुलिस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिल गयी है। हालांकि अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है और पूछना चाहते है तो कमेंट कर सकते है, जिसका जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

4 टिप्पणी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here