हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड 2019

haryana-police-bharti-2019

हरियाणा पुलिस ग्रुप सी भर्ती निकली हुई है जिसमें पुरुष और महिलाओं दोनों अप्लाई कर सकते है। इसके लिए सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की टोटल 6,400 पोस्ट है जिसमें रुचि रखने वाले आदेवक अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा। तो आप पढ़ते रहिए जोश कोश और जानते है डाउनलोड करने का प्रोसेस।

ध्यान दें: हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए एप्लिकेशन की तारीख बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी है।

हरियाणा पुलिस भर्ती 2019

सबसे पहले तो आपको बता दें कि एचएसएससी मतलब हरियाणा पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 में पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए भर्ती निकली है जिसमें 6400 पोस्ट है। इस बार यह पोस्ट सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के लिए है लेकिन महिलाओं के लिए सिर्फ कांस्टेबल की पोस्ट ही है। साथ ही आपको बता दें कि पहले इसके एप्लीकेशन फॉर्म की तारीख 26 जून थी लेकिन बाद में बढाकर 11 जुलाई 2019 कर दी गयी।

हरियाणा पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए योग्यता

हरियाणा पुलिस भर्ती में कांस्टेबल के लिए 18 से 25 साल और सब इंस्पेक्टर के लिए 21 से 27 साल आयु सीमा है और कम से कम एजुकेशन कांस्टेबल के लिए 10+2 और सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है।


हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड

अगर आपने भी हरियाणा पुलिस भर्ती में अप्लाई किया है तो आपके लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में जाने नहीं देते हैं। इस कारण आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है और एग्जाम के दिन साथ लेकर जाना है। अब हम यह बताएँगे कि आप हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1) हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा -(http://adv62019.hryssc.in/StaticPages/HomePage.aspx)

2) इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखेंगे लॉगिन और रजिस्ट्रेशन के। इसमें आपको लॉगिन वाले पर क्लिक करना है क्योंकि जिन्होंने फॉर्म भरा है उन्हीं का एडमिट कार्ड आएगा।

3) तो आपको अपने ईमेल और पासवर्ड के साथ इस लिंक पर जाकर लॉगिन करना होगा इसके बाद ही बाकी जानकारी खुल पाएगी।

4) जब आपका लॉगिन हो जायेगा तो बाईं तरफ Download Admit Card का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।

5) जैसे ही आप डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें Click To download का एक ऑप्शन दिखेगा।

haryana-admit-card

6) इस तरह Click To download पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा और पीडीऍफ़ में सेव करने का ऑप्शन मिलेगा।

तो इस सरल तरीके से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है जो पुलिस भर्ती के समय लेकर जाना बहुत जरुरी है।


तो उम्मीद करते है कि आप अब आसानी से अपना एडमिट कार्ड बताये गए स्टेप से डाउनलोड कर लेंगे और अगर कुछ पूछना है तो कमेंट में पूछ सकते है।

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here