maharashtra police bharti ya maha police bharti ki puri jaankari

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती जिसे महा पुलिस भर्ती के नाम से भी जानते हैं वो इस साल पुरुष और महिला दोनों के लिए निकली है। महाराष्ट्र पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पोस्ट की भर्ती निकाली है। बाकी जानकारी आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2020

महाराष्ट्र पुलिस सिपाही या कांस्टेबल सैलरी

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2020 की तारीख

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती योग्यता

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

महा पुलिस भर्ती के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

चयन प्रक्रिया क्या है

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती सिलेबस

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड 2020

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए कुछ अच्छी पुस्तकें

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती रिजल्ट

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2020

एमपीएससी सबोर्डिनेट सर्विस रिक्रूटमेंट 2020 नॉन-गज़ेटेड ग्रुप-बी की कुल 806 पदों पर भर्ती निकली है जिसमें 475 पुलिस सब इंस्पेक्टर, 52 असिस्टेंट सेक्शन अफसर और 64 स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पोस्ट्स की है। इस बार भर्ती का प्रोसीजर (एग्जाम कंडक्शन, सिलेक्शन प्रोसेस इत्यादि) महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020

महाराष्ट्र पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की पोस्ट की रिक्ति निकाली है। इस साल पुलिस भर्ती का एग्जाम नवंबर में होगा। इस बार भर्ती की पूरी प्रक्रिया (परीक्षा का संचालन, चयन प्रक्रिया आदि।) महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2020 में 4 पोस्ट्स के लिए वैकेंसी निकली है:

  • जिला पुलिस कांस्टेबल
  • जिला पुलिस बैंड्समैन
  • रेलवे पुलिस कांस्टेबल
  • जेल विभाग सिपाही

महापोलिस भर्ती इन जिलों के लिए होगी: मुंबई, ठाणे शहर, पुणे सिटी, नागपुर सिटी, नवी मुंबई, अमरावती सिटी, मुंबई रेलवे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक ग्रामीण, नंदुरबार, जलगाँव, अहमदनगर, कोल्हापुर, पुणे ग्रामीण, सतारा, सोलापुर ग्रामीण, औरंगाबाद ग्रामीण, मनका नागपुर, नागपुर रेलवे, पालघर, पुणे SRPF, जालना SRPF, नागपुर SRPF, दौंड SRPF, जालना, लातूर, नांदेड़, अमरावती ग्रामीण, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, नागपुर ग्रामीण, वर्धा, गढ़चिरोली, चंद्रपुर, धुले SRPF, मुंबई SRPF, अमरावती SRPF, सोलापुर SRPF, नवी मुंबई SRPF, हिंगोली SRPF, नागपुर SRPF, औरंगाबाद SRPF, गोंदिया SRPF, कोल्हापुर SRPF

महा पुलिस भर्ती 2020 की नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

महाराष्ट्र पुलिस सिपाही या कांस्टेबल सैलरी

महाराष्ट्र पुलिस की सैलरी 7वें पे कमीशन के बाद ज़्यादा हो गयी है। पहले सैलरी Rs 5,200-20,200/- तक थी (ग्रेड पे Rs 2,000) जो की अब Rs 21,700 तक हो गयी है।

सैलरी कॉम्पोनेन्ट 

राशि (रुपया)

एंट्री पे

21,700

महंगाई भत्ता

2,604

विशेष पेय 

750

अन्य भत्ते

2,500-6,000

कुल 

27,554-31,054

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2020 की तारीख

महापोलिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म डेट 2020 आ चुकी है। नीचे आप पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन अफसर और स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है।

कार्यक्रम

तारीख 

आवेदन करने की पहली तिथि

28 फरवरी 2020

आवेदन करने की अंतिम तिथि

19 मार्च 2020

परीक्षा तिथि

3 मई 2020 

एडमिट कार्ड 

एडमिट कार्ड की डेट अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है। यह महापोलिस भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट पर जल्द ही आ जाएगी। 

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती योग्यता

सब इंस्पेक्टर(एसआई) और कांस्टेबल के लिए यह एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया है:

  1. शैक्षणिक योग्यता:

पद 

शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर

·कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करना जरुरी है।

मराठी आनी चहिये।

·फाइनल ईयर स्टूडेंट भी इस एग्जाम के लिए योग्य हैं अगर उनका रिजल्ट, फॉर्म सबमिशन से पहला आ जाये

कांस्टेबल

·उम्मीदवारों को दसवीं/बारहवीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पूरी की होनी चाहिए। 

·मराठी आनी चहिये।

2. आयु योग्यता:

पद 

आयु सीमा 

सब इंस्पेक्टर 

आयु सीमा – कैंडिडेट की उम्र कम से कम 19 साल और 28 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए 

आयु में छूट- यहाँ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु में छूट मिलेगी 

कांस्टेबल 

 

आयु सीमा – कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल और 25 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए 

आयु में छूट- आरक्षित वर्ग के लिए कैंडिडेट्स को आयु में छूट प्राप्त है। पूरी जानकारी के लिए निचे नोटिफ़िकेशन देखें।

3. शारीरिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर के लिए फिजिकल क्वालिफिकेशन यह है

श्रेणी 

ऊंचाई 

सीना 

पुरुष 

165 सेंटीमीटर 

79-84 सेंटीमीटर 

महिला 

157 सेंटीमीटर 

_

कांस्टेबल के लिए फिजिकल क्वालिफिकेशन यह है-

लिंग

ऊंचाई 

सीना 

पुरुष 

165 सेंटीमीटर 

79-84 सेंटीमीटर 

महिला 

155 सेंटीमीटर 

_

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा:महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए अप्लाई करें

आपको ऑनलाइन फॉर्म में यह सब चीज़ों को भरना होगा:

  • वेलिड ई-मेल ID
  • वेलिड मोबाइल नंबर
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी (फाइल साइज – 3 Kb से 50 Kb : फाइल का फॉर्मेट – JPG, PNG, TIFF)

महाराष्ट्र पुलिस ऑनलाइन एग्जाम रजिस्ट्रेशन स्टेप्स ये है:

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती कांस्टेबल रिक्रूटमेंट अधिनियम

महा पुलिस भर्ती के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

पुलिस भर्ती के इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स जो आपको सबमिट करने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र और वैधता
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट
  • विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र
  • 6 फोटो

Note: आपको इन सभी डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी सबमिट करनी होगी।

चयन प्रक्रिया क्या है

सब इंस्पेक्टर के लिए चयन प्रक्रिया ये है:

प्रारंभिक परीक्षा: यह एग्जाम 100 मार्क्स का जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो इंग्लिश और मराठी माध्यम में आएगा। पेपर की अवधि 1 घंटे की होगी।

मुख्य परीक्षा: जो भी कैंडिडेट प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेगा वह मुख्य परीक्षा दे पायेगा। इस एग्जाम में दो पेपर होंगे।

पेपर 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

अवधि 

माध्यम 

I

मराठी 

60

60

1 घंटे 

मराठी 

इंग्लिश 

40

40

इंग्लिश 

II

Gk, मानसिक क्षमता और विषय ज्ञान

100

100

1 घंटे

मराठी 

फिजिकल टेस्ट: जो कैंडिडेटस मुख्य परीक्षा को क्लियर कर लेंगे वे फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे।

दौड़ (800 मीटर 2:30 मिनट में )

100 अंक 

पुल-अप्स 

40 अंक

शॉट पुट 

30 अंक

लम्बी कूद 

30 अंक

कुल अंक 

200 अंक

इंटरव्यू राउंड: इंटरव्यू 100 अंको का होगा। जो भी कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट में 75 अंक लाएगा वो ही इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई करेगा।

कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया ये है :

  1. लिखित परीक्षा या महापोलिस भर्ती एग्जाम पेपर
  • लिखित परीक्षा 100 मार्क्स की होगी
  • प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे और इंग्लिश और मराठी मेडियम में होंगे
  • मराठी भाषा आनी ज़रूरी है
  • परीक्षा 90 मिनट की होगी
  • ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% मार्क्स लाने होगे पास होने के लिए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 33% मार्क्स।

हमने यहाँ महाराष्ट्र पुलिस भर्ती एग्जाम पेपर के सिलेबस की जानकारी दी है :

विषय अंक
अंकगणित 25 अंक
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स 25 अंक
बौद्धिक परीक्षण 25 अंक
मराठी व्याकरण 25 अंक
कुल अंक 100 अंक

2.महा पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट

  • फिजिकल टेस्ट 100 मार्क्स का होगा।
  • ओपन केटेगरी के कैंडिडेट्स को मिनिमम 35% मार्क्स लाने होगे पास होने के लिए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 33% मार्क्स लाने होगे रिटेन टेस्ट में तभी वह फिजिकल टेस्ट के लिए एलिजिबल होगा।

पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट-

1600 मीटर की दौड़ 

30 अंक

100 मीटर की दौड़

10 अंक

शॉटपुट

10 अंक

कुल अंक 

50 अंक

महिलाओं के लिए फिजिकल टेस्ट-

800 मीटर की दौड़
30 अंक
100 मीटर की दौड़
10 अंक
शॉटपुट (4 किलोग्राम)
10 अंक
कुल अंक
50 अंक

3. पर्सनल इंटरव्यू राउंड : रिटेन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट क्लियर करने के बाद आपका इंटरव्यू लिया जायेगा। यह चयन प्रक्रिया का अंतिम राउंड है। आप अच्छे से अपने इंटरव्यू की तैयारी करें

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती सिलेबस 2020

सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का सिलेबस ये है:

पेपर 

सब्जेक्ट

विषय 

पेपर I

सामान्य ज्ञान

वर्तमान घटनाएं – राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, भारत का भूगोल, सामान्य राजनीति, संस्कृति और भारत की विरासत, भारत का इतिहास, भारत से संबंधित सामाजिक घटनाएँ, भारतीय संविधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

पेपर II

रीजनिंग 

संख्या श्रृंखला, दिशाएं, कोडिंग-डिकोडिंग, मिरर इमेज, सादृश्य, एंबेडेड फिगर, घड़ियां और कैलेंडर, गैर-मौखिक श्रृंखला, रक्त संबंध, वर्णमाला श्रृंखला, निर्णय लेना, अंकगणितीय तर्क, संख्या रैंकिंग, क्यूब्स और पासा

एप्टीटुड 

नाव और धाराएँ, संख्या प्रणाली, औसत, अनुपात और अनुपात, डेटा व्याख्या, युगों पर समस्याएँ, लाभ और हानि, सरल ब्याज, समय, कार्य, दूरी, चक्रवृद्धि ब्याज, एच.सी.एफ. और एल.सी.एम. छूट, मौलिक अंकगणितीय संचालन, प्रतिशत, सरलीकरण

जनरल इंग्लिश और मराठी

मार्ग समापन, वाक्य पुनर्व्यवस्था, विषय-क्रिया करार, व्याकरण, विलोम, शब्दावली, पर्यायवाची, विलोम सुधार, त्रुटि सुधार, अनदेखी मार्ग, शब्द निर्माण, रिक्तियाँ भरना, विषय का पता लगाना, मुहावरों का संक्षिप्त विवरण, वाक्य पूर्णता

कांस्टेबल पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का सिलेबस ये है:

सिलेबस 

 

विषय

मराठी सिलेबस 

सर्वस्वाम्य शास्त्रसंग्रह, व्याकरणम्, वाक्प्रचार यन्त्र अर्ध और उपयोग, वैकार्यचन

रीजनिंग सिलेबस 

नॉन-वर्बल सीरीज़, एंबेडेड फिगर्स, डायरेक्शन्स, एल्फाबेट सीरीज़, नंबर सीरीज़, क्यूब्स और पासा, क्लॉक और कैलेंडर्स, मिरर इमेज, नंबर रैंकिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉग, ब्लड रिलेशन्स, डिकोडिंग मेकिंग, अरिथमेटिक रीजनिंग

GK सिलेबस

भारतीय संविधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारत से संबंधित सामाजिक कार्यक्रम, भारत की संस्कृति और विरासत, भारत का भूगोल, भारतीय राजनीति, भारत का इतिहास, वर्तमान घटनाएँ – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय

जनरल इंग्लिश सिलेबस

सब्जेक्ट-वर्ब एग्रीमेंट, अनसीन पैसेज, ग्रामर, सेंटेंस कंप्लीशन, क्लोज़ टेस्ट, आइडियम्स वाक्यांश, कॉम्प्रिहेंशन, समानार्थक और विलोम शब्द, एरर करेक्शन, फिल इन द ब्लैंक्स, सेंटेंस रीरेंजमेंट

एप्टीटुड सिलेबस

मौलिक अंकगणितीय संचालन, समय, कार्य, दूरी, सरलीकरण, औसत, डेटा व्याख्या, संख्या प्रणाली, सरल ब्याज, उम्र पर समस्याएं, लाभ और हानि, H.C.F और L.C.M, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, नाव और धाराएँ, चक्रवृद्धि ब्याज

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड 2020

पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड mahapolice.gov.in पर जल्द ही रिलीज़ होगा। आप यहाँ जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते है। एडमिट कार्ड रिटेन और फिजिकल टेस्ट दोनों के लिए आएगा। यह अक्सर एग्जाम से दो हफ्ते पहले तक आ जाता है। महाराष्ट्र पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये क्लिक करें

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए कुछ अच्छी पुस्तकें

आप महापोलिस भर्ती एग्जाम की तैयारी इन किताबों से कर सकते हैं:

  • पुलिस भर्ती मार्गदर्शक – एकनाथ पाटिल (तात्या)
  • दनयदीप महाराष्ट्र पुलिस भर्ती परिपूर्ण
  • 262 मेगा पुलिस भर्ती प्रश्नपत्रिका संच (नोबल प्रकाशन)
  • पुलिस भर्ती प्रश्न संच (स्टडी सर्किल प्रकाशन)

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती रिजल्ट

महापोलिस भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए आपको यह सब करना होगा:

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगइन करें। (mahapolice.gov.in)
  • होमपेज पर पहुंचने के बाद इंस्ट्रक्शन्स फॉर वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट 2019” पर क्लिक करे यह लिंक पुलिस भर्ती के लिंक के लिए है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा, महापोलिस भर्ती मेरिट लिस्ट का जिसमे सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का रोल नंबर होगा।
  • अपना रोल नंबर चेक करने के बाद महापोलिस भर्ती का रिजल्ट डाउनलोड कर ले।
  • लास्ट में इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखे क्योंकि आपको इसकी भविष्य में जरुरत पड़ेगी।

महा पुलिस भर्ती कांस्टेबल और SI का पिछले साल का कटऑफ ये है:

केटेगरी मार्क्स (%)
जनरल 60
ओबीसी 55
SC 50
ST 45

पुलिस भर्ती 2020 की ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें


हम उम्मीद करते है की आपको इस आर्टिकल में महापोलिस भर्ती 2020 की सारी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपका और भी कोई सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here