विस्तार से जानें कि एक सफल ब्लॉगर कैसे बन सकते है?

ब्लॉगर के बारे में आपने भी काफी सुना होगा और आप में से जो पढ़ रहे है उनमें से कई लोग तो बनने की तैयारी में है। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको पूरी जानकारी देने वाले है कि ब्लॉगिंग क्या है और कैसे बन सकते है। तो चलिए इस आर्टिकल को पढ़ते रहें।

आप निम्न टॉपिक पर क्लिक करके पढ़ सकते है

ब्लॉगिंग क्या है?
ब्लॉगर कितने प्रकार के होते है और कैसे बने??
ब्लॉगर कितने पैसे कमा लेते है?

आप ऊपर दिये गए टॉपिक पर अगर क्लिक करेंगे तो वो आपको उसी टॉपिक पर लेकर जाएगा जो आपको पढ़ना है। हमारा सुझाव है कि आप शुरुआत से ही पढ़ें ताकि आपको किसी और जानकारी का अभाव न हो।

ब्लॉगिंग क्या है?

आज वर्तमान समय में ब्लॉगिंग का काफी चलन है  और भला होगा भी क्यों नहीं क्योंकि इसमें नाम के साथ पैसे भी बनाए जा सकते है। अगर इसकी परिभाषा की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि पहले ब्लॉग नहीं बल्कि “वेब लॉग” कहा जाता था और इसी से ब्लॉग शब्द निकला था। कुल मिलाकर ब्लॉगिंग वह है जो व्यक्तिगत तौर पर अपने ब्लॉग पर कंटेंट लिखा जाता है, जैसे ट्रेवल ब्लॉगर, फैशन ब्लॉगर या लाइफस्टाइल ब्लॉगर इत्यादि। आज काफी युवा इस लाइन में जाकर अपना करियर बेहतर बनाने में लगे हुए है। ब्लॉग में लोग अपने विचार या किसी चीज पर विस्तार से लिखते है और उसे पाठकों तक पहुंचाया जाता है।

वर्तमान समय में ब्लॉगर अच्छी खासी सुर्ख़ियों में रहते है और खूब पैसे भी कमाते है। तो इसमें आप भी अपना करियर बना सकते है। लेकिन इसमें आपकी क्रिएटिविटी होनी बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें आपको किसी चीज पर किसी दूसरे के लिखे लेख को नहीं बल्कि खुद ही लिखना होता है इस कारण अच्छे विचार और क्रिएटिविटी होनी बहुत जरूरी है।

ब्लॉगर कितने प्रकार के होते है?

अब हम बात करने वाले है कि आखिर ब्लॉगर कितने प्रकार के होते है या हम किन-किन टॉपिक पर लिखकर अच्छे ब्लॉगर बन सकते है। तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि ब्लॉगर बहुत प्रकार के होते है जिसमें आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है उसमें फैशन ब्लॉगर, ट्रेवल ब्लॉगर या टेक ब्लॉगर का नाम आता है। इन श्रेणियों के ब्लॉगर आज काफी लोकप्रिय है और अच्छे पैसे भी कमाते है।

ये कुछ ब्लॉगर के रोल है जो हालिया समय में खूब नाम और पैसे कमा रहे है।

फैशन ब्लॉगर के बारे में जानें

खैर, अब हम बात करेंगे कि आखिर फैशन ब्लॉगर क्या है और इसमें क्या लिखा जाता है मतलब किस विषय पर लिखा जाता है। तो बता दें कि इस टॉपिक पर जो लोग ब्लॉग लिखते है उनका विषय फैशन से जुड़ा होता है जैसे वो कपड़ों, लाइफस्टाइल, ब्यूटी से जुड़े टॉपिक पर आर्टिकल लिखते है। एक बात यह भी बता दें कि फैशन ब्लॉगर में महिलाएं या लड़कियां ज्यादा रुचि रखती है और अच्छी ख़ासी कमाई भी करती है। साथ ही आज ऐसे लोगों की बहुत ज्यादा इंडस्ट्री में भी मांग रहती है जो फैशन पर ब्लॉग लिख सके।

इसमें ये ब्लॉगर कपड़ों या लाइफस्टाइल, ब्यूटी के सामान पर ब्लॉग लिखते है और हम तक पहुंचाते है। जो भी हम इन्टरनेट पर इनसे जुड़े आर्टिकल पढ़ते है वो ये ही लिखते है। नीचे जानेंगे कि हम कैसे बन सकते है फैशन ब्लॉगर, तो आर्टिकल पढ़ते रहिए।

फैशन ब्लॉगर कैसे बनें?

आपने यह तो जान लिया कि फैशन ब्लॉगर क्या होते है और वो किस प्रकार के ब्लॉग लिखते है लेकिन अब हम यह जानेंगे कि बनते कैसे है। चलिये यह भी बता देते है आपको पूरा प्रोसेस।

सबसे पहले तो आपको अपना इन्टरेस्ट बनाना होगा, कहने का मतलब यह है कि अगर आप क्रिकेट या मनोरंजन पर लिखना पसंद करते है तो फैशन ब्लॉगर नहीं बन सकते है। जी हाँ, आपको अगर फैशन ब्लॉगर बनना है तो इसके लिए उसी की जानकारी और रुचि होनी जरूरी है।

दूसरी बात कि आप लाइफस्टाइल, कपड़ों और ब्यूटी के सामानों का भी ज्ञान लें। दरअसल हमने ऊपर भी बताया है कि फैशन ब्लॉगर इन्हीं टॉपिकों पर ब्लॉग लिखते है। आप अच्छे फैशन ब्लॉगर के ब्लॉग पढ़ते रहें और समझें कि लोग कैसे लिखते है।

इसके बाद आप लिखना शुरू कर सकते है अगर ऊपर बताई बातें आप में है तो, हालांकि अगर जानकारी नहीं है और बनना ही है तो ऑनलाइन बहुत जगह जानकारी मिल जाती है। ब्लॉग बनाना भी आज बिलकुल फ्री है और अगर अच्छा रिस्पोंस मिले तो फिर डोमैन ले सकते है  ताकि प्रोफेशनल दिखे।

ट्रैवल ब्लॉगर के बारे में जानें

अगर आपको घूमने और फिरने का शौक है तो ट्रैवल ब्लॉगर जरूर बनना चाहिए। आज इस लाइन में कई बड़े-बड़े ब्लॉगर हमारे बीच है और अच्छे पैसे भी कमा रहे है। तो चिंता मत कीजिये और यह ब्लॉग पढ़ते रहिये क्योंकि आप भी बन जायेंगे एक अच्छे ट्रैवल ब्लॉगर। इसके लिए आपको घूमने-फिरने का शौक भी होना बहुत जरूरी होता है।

ट्रैवल ब्लॉगर कैसे बनें?

ट्रैवल ब्लॉगर अपनी यात्राओं या कहीं यात्रा करके ब्लॉग लिखते है और जगहों-जगहों की जानकारी हम तक पहुँचाते है। ट्रैवल ब्लॉगिंग वाकई एक बहुत अच्छा टॉपिक है लेकिन इसमें आपको ज्ञान भी होना जरूरी है। कुछ लोग ऐसे भी है जो बड़ी-बड़ी नौकरियाँ छोड़कर ट्रैवल ब्लॉगर बनते है। इसके लिए आप दूसरों के ब्लॉग पढ़ें और लिखने का अभ्यास करें तथा अपनी यात्राओं के बारे में लिखें चाहें यात्रा छोटी भी क्यों न हों।

एक बार फिर इन बातों का ध्यान दें:-
  • यात्रा करने का शौक रखें।
  • या अगर ट्रैवल ब्लॉगर ही बनना है तो अलग-अलग जगह जाएँ और लिखना शुरू करें।
  • पाठकों को ध्यान रखते हुए ब्लॉग लिखें।
  • कहीं से चोरी करके न लिखें।

फूड ब्लॉगर बनकर सपने साकार करें

इसके अलावा फूड ब्लॉगर भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि इसे भी वो ही लोग चयन करते है जिन्हें यह पसंद होता है। फूड ब्लॉगर में आज कई बड़े-बड़े ब्लॉगर बनकर हमारे सामने आए है। दरअसल आपको बता दें कि फूड ब्लॉगर वो होते है जो खाने-पीने पर अपने विचार या कहें तो ब्लॉग लिखते है।

आपने भी कई बार खाने-पीने या रेसिपी के बारे में गूगल पर खोजा होगा और उसके बारे में जानकारी ली होगी, वो सब ये फूड ब्लॉगर और राइटर ही लिखते है। इसके अलावा आज फूड व्लोगर भी बहुत है जो वीडियो के माध्यम से जानकारी पहुँचाते है।

कैसे बनें फूड ब्लॉगर

अब अगर आप भी फूड ब्लॉगर बनना चाहते है तो बन सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले खाने-पीने और रेसिपी का ज्ञान लेना पड़ेगा। अर्थात आपको खाने-पीने या रेसिपी के बारे में ही लिखना है तो इसका अच्छा ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इस प्रकार ब्लॉगर आज भारत में बहुत अच्छी कमाई भी करते है और उनका नाम भी काफी ऊंचा है।

इसके अलावा आप शुरुआत में थोड़ा-थोड़ा लिखना प्रारम्भ करें और लिखावट सुधारें। जैसे-जैसे आप लिखते रहेंगे आपकी रुचि बढ़ती जाएगी और फिर अच्छे ब्लॉगर बन जाएँगे। साथ ही आप अच्छे फूड ब्लॉगर है उनके ब्लॉग पढ़ें और समझें। इसके बाद आप लिखना शुरू कर सकते है।

टेक्निकल ब्लॉगर कैसे बनें?

टेक्निकल ब्लॉगर। अगर सच बताएं तो इस तरह के ब्लॉगर आज सबसे ज्यादा पैसे कमा रहे है क्योंकि इसमें एक बड़ा कारण भी है कि वो कैसे इतना ज्यादा पैसा कमाते है। इससे पहले आपको बता देते है कि टेक्निकल ब्लॉगर कौन होते है?

यह बात तो आपको भी पता ही है लेकिन फिर भी हम बता देते है कि टेक्निकल ब्लॉगर वो होते है जो टेक्निकल चीजों अर्थात नए पुराने मोबाइल फोनों, टेलीविज़न या किसी सॉफ्टवेयर इत्यादि पर लिखते है। वर्तमान समय में कई बड़े-बड़े ब्लॉगर अपने यूट्यूब चैनल भी चला रहे है जिससे ज्यादा कमाई कर रहे है।

कैसे बन पाएंगे टेक्निकल ब्लॉगर

अब हम यह जानेंगे कि टेक्निकल ब्लॉगर कैसे बन सकते है और इसके लिए क्या करना पड़ेगा। तो चलिये देखते है। तो सबसे पहले तो आपको अपनी रुचि टेक्निकल (तकनीकी) में लानी होगी ताकि आप अच्छे से ब्लॉग लिख सकें और अच्छी कमाई कर पाएँ। इस तरह के ब्लॉगर बनने के लिए आपको पहले तो जमकर इन पर पढ़ना होगा और वीडियो भी देखने पढ़ेंगे ताकि आप एक अच्छा और उपयोगी ब्लॉग लिख कर लोगों तक कंटेन्ट पहुँचा सकें।

इसके बाद आप अपना ब्लॉग शुरू करें और धीरे-धीरे लिखना शुरू करें। धीरे-धीरे लिखने से आपका हौसला बढ़ेगा और फिर एक अच्छे ब्लॉगर बन सकते है।

सबसे बड़ा फायदा टेक्निकल ब्लॉगर बनने का यह है कि…

आपको कई बड़ी-बड़ी कंपनियों से ऑफर भी मिलने शुरू हो सकते है उनके प्रोडक्टस का प्रचार करने के लिए। अक्सर देखा गया है कि कई बड़ी-बड़ी वेबसाईटें अपने सामान का प्रचार करवाने के लिए ब्लॉगर और व्लोगर की मदद लेती है ताकि उनका सामान ज्यादा से ज्यादा बिक सके। इसके लिए भारी रकम दी जाती है और साथ ही हमारी पहचान भी और बढ़ती है।

एंटरटेनमेंट ब्लॉगर

खैर, अब हम बात करते है मनोरंजन की अर्थात एंटरटेनमेंट ब्लॉगिंग की। अगर आप बॉलीवुड, धारावाहिक या हॉलीवुड फिल्मों का शौक रखते है तो एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बनकर नाम रौशन कर सकते है। आज हर दिन बॉलीवुड पर कई बड़ी-बड़ी खबरें छपती है और खूब मसाला है इस कारण एंटरटेनमेंट भी एक बहुत शानदार टॉपिक है।

एंटरटेनमेंट ब्लॉगर वो होते है जो फिल्मों की समीक्षा लिखते है या आलोचना करते हुए ब्लॉग लिखते है। इसके अलावा भी एंटरटेनमेंट ब्लॉगिंग में लिखने के लिए काफी सारा मसाला है।

एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

सबसे पहले तो हमारा यही कहना है कि अगर आपको एक अच्छा एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बनना है तो पहले पढ़ना भी जरूरी है। तो पहले तो आप खूब पढ़ें और इसके बाद लिखना शुरू करें। साथ ही एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बनने के लिए आपका इंटरेस्ट भी फिल्मों या धारावाहिकों पर होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपको लिखना तो पसंद है क्रिकेट या ट्रैवल पर लेकिन बनने चले एंटरटेनमेंट ब्लॉगर। इससे आपको शायद ही मेहनत हाथ लगने वाली है।

तो आप पहले एंटरटेनमेंट अर्थात मनोरंजन के बारे में खूब सारे ब्लॉग पढ़ें और फिर इस पर लिखना शुरू करें। एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बनने में आपको सबसे ज्यादा मदद इससे मिलेगी कि इसकी खबरें पढ़ें और फिल्में देखकर उनकी समीक्षा करें कि यह फिल्म कैसी थी। इसके बाद आपका हौसला बढ़ता रहेगा और एक अच्छे एंटरटेनमेंट ब्लॉगर बन जाएँगे।

लाइफस्टाइल ब्लॉगर

अब बारी आती है लाइफस्टाइल ब्लॉगर की। लाइफस्टाइल में भी आज बहुत सारे ब्लॉगर है जो अच्छे-अच्छे कंटेन्ट देकर खूब पैसे कमा रहे है। इस प्रकार के ब्लॉगर अपनी जीवन शैली के  ऊपर लिखते है। भारत में भी कई बड़े-बड़े ब्लॉगर है जो इन सब पर लिखते है। अगर आप भी एक सफल लाइफस्टाइल ब्लॉगर बनना चाहते है तो कोई बड़ी बात नहीं है और सफलता भी मिल सकती है।

कैसे बन पाएंगे लाइफस्टाइल ब्लॉगर

इसके लिए आपको जो बाकी ब्लॉगर में करना पड़ता है वही कुछ करना होगा, कहने का तात्पर्य यह है कि पहले तो आप अच्छे से पढ़ें और फिर इसके बारे में सोचें। लाइफस्टाइल के ब्लॉगर वही लिखते है जो आज हमारे बीच हो रहा है मतलब उदाहरण के लिए किसी ने ब्लॉग लिख दिया कि अपना घर किन टिप्स के साथ हमेशा साफ-सुथरा रख सकते है, सोशल मीडिया से जुड़ा कुछ लिखना जो ज्यादा चलता है। अपने बारे में लिखना कि मैं कहाँ-कहाँ घूमती-घूमता हूँ और क्या अच्छा लगता है इत्यादि।

मतलब लिखने के लिए बहुत सारा मसाला है और आपको भी कोशिश करनी चाहिए इस क्षेत्र में आने की। आप बने-बनाए लोगों के ब्लॉग पढ़ सकते है और वीडियो भी देख सकते है कि इस प्रकार के ब्लॉगर किस तरह से ब्लॉग लिखते है। इसके बाद आप लिखना शुरू कर सकते है और साथ व्लोगर भी बन सकते है। व्लोगर मतलब वीडियो लोग/ब्लॉग जो ज्यातर यूट्यूब पर वीडियो बनाते है।

तो इसमें लिखना शुरू कर सकते है लेकिन इससे पहले ऊपर बताई गयी बातों को जरूर पढ़ लें ताकि आपका ब्लॉग अच्छा और किसी के लिए फायदेमंद हो।

फिटनेस ब्लॉगर

अब हम जानेंगे फिटनेस ब्लॉगर के बारे में। सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि फिटनेस ब्लॉगर कौन होते है। तो सुन लीजिये, फिटनेस ब्लॉगर वो होते है जो शरीर से जुड़े टॉपिक पर लिखते है जैसे कि हम तंदूरस्त कैसे रह सकते है, शरीर को और अच्छा कैसे बना सकते है। क्या-क्या व्यायाम कर सकते है इत्यादि टॉपिक पर जानकारी लिखते है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस प्रकार के ब्लॉगर कैसे बन सकते है और लोगों तक अपने विचार और जानकारी पहुंचा सकते है।

फिटनेस ब्लॉगर बनने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी एक अच्छे और सफल फिटनेस ब्लॉगर बनना चाहते है तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और कई बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले तो आपको जमकर पढ़ना होगा चाहे आप हिन्दी में लिखें या किसी अन्य भाषा में क्योंकि अगर हम पढ़ेंगे नहीं तो अच्छा कंटेन्ट नहीं दे पाएंगे। इसलिए जितना हो सके उतना इन सबके बारे में अच्छे से पढ़ें और वीडियो भी देखें।

आज अनेक लोकप्रिय फिटनेस ब्लॉगर है जो काफी जबरदस्त कंटेन्ट हमारे बीच लेकर आते है सराहना के हकदार होते है। जब आप कुछ समय तक फिटनेस से जुड़े लेख या किताबें पढ़ेंगे वीडियो देखेंगे तो आपको खुद पता चल जाएगा कि आखिर इसमें कैसे लिखते है और किस तरह से अच्छे ब्लॉगर बन सकते है।

हमारा इन सबसे पहले यह भी मानना है कि आपको यह भी तय कर लेना चाहिए कि आपकी फिटनेस में रुचि है या नहीं क्योंकि जिन चीजों में हमारा इंटरेस्ट नहीं होता है उसमें हम ज्यादा समय तक बने नहीं रह सकते। इस कारण सबसे पहले आपको खुद को यह संतुष्ट कर लेना चाहिए कि क्या वाकई आपको फिटनेस ब्लॉगर ही बनना है। हालांकि ज़्यादातर वो ही इसे चुनते है जिन्हें रुचि होती है।

जब आप अच्छे से दूसरों के ब्लॉग पढ़ लेते है तो आपको काफी सीखने को मिल जाएगा और फिर खुद लिखना शुरू कर सकते है। अच्छे से पढ़ने के बाद आपको यह भी पता चल जाएगा कि फिटनेस में आप क्या-क्या लिख सकते है। तो चलिये आप लग जाइए इस काम में।

स्पोर्ट्स ब्लॉगर

जो लोग खेल पर लिखते है उन्हें हम स्पोर्ट्स ब्लॉगर, राइटर या जर्नलिस्ट कह सकते है। हालांकि बहुत सारे ब्लॉगर भी है जो किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए ही लिखते है और उन्हें ही ब्लॉगर कहते है। अब आपको पता चल ही गया है कि ये क्या लिखते है क्योंकि हमने ऊपर बता दिया है।

आप अगर खेल के शौकीन है तो कई खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बेसबॉल इत्यादि पर अच्छे से ब्लॉग लिख सकते है। हालांकि इसके लिए आपकी खेल में अच्छी रुचि होनी चाहिए अगर नहीं भी है और स्पोर्ट्स ब्लॉगर ही बनना है तो आप अच्छे से पढ़कर भी इस क्षेत्र में नाम कमा सकते है। तो आपको सबसे पहले तो अच्छे-अच्छे ब्लॉगर के लिए ब्लॉग, खिलाड़ियों के बारे में तथा खेल-कूद की खबरें पढ़नी होगी तब जाकर आपको खेल पर लिखने का आइडिया आएगा और एक अच्छे स्पोर्ट्स ब्लॉगर बन पाएंगे।

एक बार फिर इस पर ध्यान दें ताकि आप एक अच्छे ब्लॉगर बन पाएंगे –
  • दूसरे बड़े और अच्छे ब्लॉगर के लिखे ब्लॉग पढ़ें।
  • थोड़ा-थोड़ा लिखना शुरू करें।
  • अपनी भाषा में पकड़ बनाएँ।
  • अगर बनना ही है तो निराश मन से कुछ न लिखें, सब लोग धीरे-धीरे ही अच्छे ब्लॉगर बनते है।
  • खेल-कूद पर विशेष ध्यान देकर उन्हें बारीकी से समझें।

कितने पैसे कमाते है ब्लॉगर

यहाँ हमने जाना कि भिन्न क्षेत्रों में आप ब्लॉगर बन सकते है और दुनिया को अपना कंटेन्ट कैसे दिखा सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज वर्तमान समय में ब्लॉगर हर महीने कई लाखों रुपए कमा रहे है। हालांकि हम यह सही से तो नहीं बता सकते है कि आप कितने रुपए कमा सकते है लेकिन इतना जरूर कह सकते है कि यह क्षेत्र बहुत बढ़िया है और आपको मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए काम करना चाहिए।

खैर, छोड़िए। अब शायद आपको पूरी तरह से पता चल ही गया होगा कि हम ब्लॉगर कैसे बन सकते है और अपने सपने पूरे कर सकते है। फिर भी अगर कोई सवाल पूछना चाहते है या कोई सुझाव देना चाहते है तो कृपया हमें यहाँ कमेंट में बताएं और हो सके तो फेसबुक पर हमारा पेज लाइक करें, बाकी आपकी मर्जी।

आप यहाँ हमारा फेसबुक पर जाकर पेज को लाइक कर सकते है और चाहो तो यूट्यूब पर सबस्क्राइब भी कर सकते हो वो भी फ्री में। 

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

2 टिप्पणी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here