बिहार पुलिस भर्ती 2020: कांस्टेबल और एसआई पोस्ट की पूरी जानकारी

bihar police bharti | bihar police constable aur si vacancy

बिहार पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की पोस्ट निकलने वाली है। लेकिन अभी बिहार पुलिस ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 133 पोस्ट की नोटिफिकेशन निकाली है। बिहार पुलिस भर्ती 2020 में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (एसआई) की पोस्ट की सारी जानकारी नीचे पढ़ें।

बिहार पुलिस स्टेनो सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकल गयी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे

बिहार पुलिस वैकेंसी 2020

बिहार पुलिस एसआई और कांस्टेबल का वेतन

बिहार पुलिस भर्ती 2020 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

बिहार पुलिस भर्ती 2020 की शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस पात्रता

बिहार पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020 और फीस

फॉर्म भरने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

बिहार पुलिस चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2020

बिहार पुलिस सिलेबस 2020

बिहार पुलिस रिजल्ट 2020

बिहार पुलिस वैकेंसी 2020

बिहार पुलिस ने अभी स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 133 पोस्ट की नोटिफिकेशन निकाली है। इस भर्ती में बिहार और अन्य राज्यों के लोग भाग ले सकते है।

बिहार पुलिस एसआई और कांस्टेबल का वेतन

बिहार पुलिस में एसआई और कांस्टेबल की अगर सैलरी की बात की जाए तो कांस्टेबल की सैलरी रु.5200-20,200+ ग्रेड पे रु.2000 है। जबकि सब इंस्पेक्टर की बात करें तो उनकी सैलरी रु.9300-34800+ग्रेड पे 4200 है।

श्रेणीवेतन
कांस्टेबल (सिपाही)Rs.5200-20,200 + ग्रेड पे 2000      
सब इंस्पेक्टरRs.9300-34800 + ग्रेड पे 4200

बिहार पुलिस भर्ती 2020 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

अब अगर बिहार दरोगा भर्ती 2020 की महत्वपूर्ण तिथियाँ की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है:

बिहार पुलिस असिस्टेंट स्टेनो सब इंस्पेक्टर भर्ती नोटिफिकेशन 2020: चलिए बिहार इस पोस्ट से जुड़ी इम्पोर्टेन्ट डेट्स जानते है:

कार्यक्रमदिनांक
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि4 मार्च 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2020

महत्वपूर्ण कड़ियाँ

बिहार पुलिस भर्ती 2020 की शैक्षणिक योग्यता

बिहार दरोगा भर्ती में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता भी होनी ज़रूरी है जो हमने नीचे बताई है। तो पहले आपको अपनी क्वालिफिकेशन देखनी है इसके बाद ही अप्लाई करना है:

पोस्ट योग्यता
कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। 
सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो। 
स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास

बिहार पुलिस के लिए पात्रता

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भर्ती में अगर फिजिकल स्टैंडर्ड की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार से है:

आयु सीमा देखें:

पुरुष वर्गआयु सीमा 
कांस्टेबल18 से 25 साल 
सब इंस्पेक्टर20 से 37 साल
स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर18 से 25 साल
महिला वर्गआयु सीमा 
कांस्टेबल18 से 28 साल
सब इंस्पेक्टर20 से 40 साल
स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर18 से 25 साल

बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में आरक्षित श्रेणियों वालों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जायेगी।

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
EBC/BC (पुरुष)18 साल 27 साल
EBC/BC (फीमेल)18 साल28 साल
SC/ST (सभी)18 साल30 साल

नोट: कैंडिडेट जो आरक्षित केटेगरी के है पर बिहार के नागरिक नहीं है, उनको इस रिलैक्सेशन का फायदा नहीं मिलेगा।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में आरक्षित केटेगरी वालों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

श्रेणी

                    पुरुष 

                   महिला 

  न्यूनतम आयु ऊपरी आयु न्यूनतम आयु ऊपरी आयु

जनरल

20 साल 

37 साल

20 साल

40 साल

BC/EBC

20 साल

40 साल

20 साल

40 साल

SC/ST

20 साल

42 साल

20 साल

42 साल

नोट: कैंडिडेट जो आरक्षित केटेगरी के हैं, पर बिहार के नागरिक नहीं है, उनको इस रिलैक्सेशन का फायदा नहीं मिलेगा। 

कांस्टेबल पद

कांस्टेबल पद

     कद 

छाती

वज़न

पुरुष 

जनरल(UR)/BC -165 सेमीं

EBC-162 सेमीं 

SC/ST-160 सेमीं 

गोरखा-158 सेमीं 

81-86 सेमीं (SC/ST -79-84)

ऊँचाई के अनुसार

महिला

155 सेमीं

लागू नहीं

ऊँचाई के अनुसार

सब इंस्पेक्टर पोस्ट

सब इंस्पेक्टर पोस्ट

कद 

छाती

 वज़न

पुरुष 

जनरल (UR)/BC/OBC-165 सेमीं 

SC/ST- 160 सेमीं 

81-86 सेमीं ( SC/ST -79-84)

ऊँचाई के अनुसार

महिला 

160 सेमीं 

लागू नहीं

(न्यूनतम वजन 48 किलो)

दूसरे राज्य के कैंडिडेट्स भी फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार पुलिस वैकेंसी की दोनों पोस्ट के लिए कोई भी राज्य के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन दूसरे राज्य के कैंडिडेट्स जो चाहे जनरल केटेगरी के हो या रिजर्व्ड केटेगरी के उन सबको ‘जनरल केटेगरी’ में काउंट किया जाएगा। दूसरे राज्य के रिजर्व्ड केटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई रिजर्वेशन या रिलैक्सेशन नहीं दिया जाता है। रिजर्वेशन के लिए बिहार का डोमिसाइल(अधिवास) होना ज़रूरी है।

बिहार पुलिस भर्ती

बिहार पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020 और फीस

बिहार दरोगा भर्ती के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना पड़ता है। आप एप्लीकेशन ऑनलाइन ही भर सकते है जिसमें पेमेंट आप नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड के ज़रिये कर सकते हैं।

चलिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जानते है:

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए हाँ क्लिक करें

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए यहाँ क्लिक करें

स्टेप 2: इसके बाद एक पेज खुलेगा उसमें ‘क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, उसमें ‘पार्ट 1 डिटेल्स’ लिख कर आएगा। उसमें अपनी डिटेल्स फिल करें जैसे डोमिसाइल स्टेट, केटेगरी, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि एंटर करें।

स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करने के बाद आप दोबारा से वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे। अब आप ‘लॉगिन रजिस्टर्ड यूजर’ पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करें। अब जो नया पेज खुलेगा उसमें आपको अपनी डिटेल्स फिल करने होगी जैसे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, डेट ऑफ बर्थ और दूसरी जानकारी।

स्टेप 7: डिटेल्स भरने के बाद पेमेंट करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 8: आप एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट भी कर सकते है जहां पर आपको सिग्नेचर( हिंदी और इंग्लिश दोनों में), फोटोग्राफ सबमिट करनी होगी।

एप्लीकेशन फीस की जानकारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए

श्रेणी

एप्लीकेशन फीस

जनरल/OBC कैंडिडेट्स

450 रुपए 

SC/ST कैंडिडेट्स

112 रुपए 

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए

श्रेणी

पुरुष

महिला

जनरल 

रु.700

रु. 700

BC/EBC

रु. 700

रु. 700

SC/ST

रु. 400

रु. 400

फॉर्म भरने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

बिहार पुलिस रिक्रूटमेंट 2020 में आपके पास कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स भी चाहिए जो कुछ इस प्रकार से है:

  • बिहार के निवासियों के लिए अधिवास प्रमाण पत्र।
  • शिक्षा योग्यता की अंकतालिका और प्रमाण पत्र।
  • आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र (SC, EWS, BCA, BCB & ESM)।
  • हाल की फोटो और हस्ताक्षर।

बिहार पुलिस चयन प्रक्रिया

इसके बाद हम बात करते हैं बिहार पुलिस चयन प्रक्रिया के बारे में कि आपको कितने स्टेप फॉलो करने होते है बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बनने के लिए।

बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

  • चरण 1: लिखित परीक्षा
  • चरण 2: फिजिकल टेस्ट

चरण 1: लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा एक ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पेपर होता है जो कि 100 मार्क्स का होता है। यह एग्जाम 2 घंटे का होता है जिसमें 100 क्वेश्चन होते है। हर प्रश्न एक अंक का होता है। अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से होते हैं बाकी वैकल्पिक विषय जैसे गणित , रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र में से किसी 2 सब्जेक्ट्स से आते है जो की आपको पसंद करने होते है।

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक 

इंगलिश 

50 प्रश्न

50 अंक 

सामान्य जागरूकता

करंट अफेयर्स

गणित, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र ( इनमें से आप को कोई 2 सब्जेक्ट्स लेने होंगे)

25+25 प्रश्न

50 अंक

फिजिकल टेस्ट के लिए वही कैंडिडेट क्वालीफाई करते है जो रिटेन एक्साम्स में कुल अंको का 30% मार्क्स लाते हैं।

चरण 2: फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट एग्जाम टोटल 100 नंबर का होता है। इन तीनो राउंड्स, हाई जम्प, गोला फेंक, रनिंग में एक मिनिमम क्राइटेरिया पूरा करना पड़ता है नहीं तो कैंडिडेट डिसक्वालिफाई हो जाता है।

वर्ग

ऊँची कूद (25 अंक)

गोला फेंक (25 अंक)

दौड़ (50 अंक )

पुरुष 

4 फ़ीट

16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फ़ीट फेकना होगा। 

1.6 कि.मी.अधिकतम 06 मिनट में

महिला

3 फ़ीट  

12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फ़ीट फेकना होगा। 

1 कि.मी.अधिकतम 05  मिनट में

लिखित परीक्षा के मार्क्स मेरिट में वैलिड नहीं होता ये एग्जाम फिजिकल एग्जाम के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम होता है। मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट के तीनो राउंड्स रनिंग, गोला फेंक और हाई जम्प में मिले मार्क्स के अनुसार बनते है इसलिए आपका चयन फिजिकल टेस्ट में परफॉरमेंस पर डिपेंड करता है।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर चयन प्रक्रिया

  • चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा
  • चरण 2: मुख्य परीक्षा
  • चरण 3: शारीरिक परीक्षण

बिहार पुलिस के द्वारा रिटेन एग्जाम कंडक्ट कराया जाता है। यह रिटेन एग्जाम 2 फेज में होता है: प्रिलिमिनार्य एग्जाम और मेंस एग्जाम। दोनों चरण के पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होते है जो प्रिलिमनार्य एग्जाम पास कर लेता है वही मेन्स एग्जाम दे सकता है।

चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा

यह एग्जाम 200 मार्क्स का 2 घंटे का एग्जाम होता है। जिसमें 100 प्रश्न होते है। इस पेपर में जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से रिलेटेड प्रश्न पूछे जातें है। जिसमें कैंडिडेट को कुल अंको का 30% मार्क्स एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए चाहिए होता है।

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

सामान्य ज्ञान

करंट अफेयर्स

100 प्रश्न 

200 अंक

चरण 2:मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद कैंडिडेट को मेन्स एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में 2 पेपर होते है। दोनों पेपर में 100 प्रश्न होते है और दोनों ही पेपर 2 घंटे का होता है।

पेपर 1: इस पेपर में जनरल हिंदी से रिलेटेड 100 प्रश्न पूछे जाते है। जो कि 200 मार्क्स के होते हैं। जिसमें टोटल नंबर के 30% मार्क्स लाना जरुरी होता है। इस पेपर का मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ता है।

पेपर 2: इस पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जो की 200 मार्क्स के होते है।

पेपर

विषय 

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक 

1

सामान्य हिंदी

100 प्रश्न 

200 अंक 

2

सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा

100 प्रश्न

200 अंक

इन दोनों फेज की परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होती है। आप के हर गलत उत्तर देने पर 0.2 मार्क्स कम हो जायेंगे।

चरण 3: फिजिकल टेस्ट

कैंडिडेट को इस एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। इस एग्जाम में 4 राउंड्स होते है जैसे हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, रनिंग, गोला फेंक।

वर्ग 

ऊँची कूद 

गोला फेंक 

लम्बी कूद

दौड़ 

पुरुष 

4 फ़ीट 

16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फ़ीट फेकना होगा। 

12 फ़ीट

1.6 कि.मी. 06 मिनट 30 सेकंड में 

महिला 

3 फ़ीट 

12 पौंड का गोला न्यूनतम 10 फ़ीट फेकना होगा। 

9 फ़ीट 

1 कि.मी. 06 मिनट में 

कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के फिजिकल टेस्ट पास करने पर आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

PMT क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स आखरी चरण में जायेंगे जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। इसमें आपको सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए देने होंगे। ये डाक्यूमेंट्स वही होंगे जो एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सबमिट करने होंगे। तो अगर कोई भी डॉक्यूमेंट अलग होगा तो उसी समय उनको रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2020

जैसा की आपको पता है की बिहार पुलिस रिक्रूटमेंट 2020 में पुरुष और महिला दोनों के लिए वैकेंसी निकली है जिसमें कांस्टेबल की 9900 और सब इंस्पेक्टर की 1717 पोस्ट निकली है। जिसमें इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा। आप एडमिट कार्ड बिहार पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड के बारें विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

बिहार पुलिस सिलेबस 2020

चलिए बिहार पुलिस के कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिखित परीक्षा के सिलेबस जानते हैं :

बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस

विषय

सिलेबस 

हिंदी 

पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें।

अंग्रेज़ी

पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें। और अंग्रेजी व्याकरण से संबंधित प्रश्न पर फोकस करें। 

गणित

मौलिक अंकगणितीय ऑपरेशन, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, लाभ और हानि, सरल ब्याज, औसत, छूट, साझेदारी, समय और कार्य, समय और दूरी,मेन्सुरेशन इत्यादि। 

सामान्य अध्ययन (इतिहास, भूगोल और राजनीति)

सामाजिक अध्ययन के प्रश्न भारतीय इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन की प्रमुख विशेषताएं और भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजनाएं और बिहार के भौगोलिक और राजनैतिक दशा की जनरल नॉलेज

सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान)

सामान्य विज्ञान के प्रश्नों में हर दिन के मामलों का ज्ञान और उनके वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। साथ ही 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की जानकारी।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस

विषय

सिलेबस 

सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएँ

संस्कृति और धर्म, मृदा, नदियां, पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय बंदरगाह, स्वतंत्रता आंदोलन, खेल: चैंपियनशिप / विजेता / टर्म्स / खिलाड़ियों की संख्या, रक्षा, युद्धों और पड़ोसी, करंट अफेयर्स, भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत और कला, नृत्य, इतिहास, भाषाएँ, राजधानियाँ और मुद्राएँ, राष्ट्रीय: बर्ड / एनिमल / स्पोर्ट / फ्लावर / एंथम / सॉन्ग / फ्लैग / मोनुमेंट्स, प्रख्यात व्यक्तित्व, सामान्य नाम, और पूर्ण रूप और संकेताक्षर, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार लेखक।

सामान्य हिंदी

पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें। 

सामान्य अध्ययन

भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति, वर्तमान घटनाएं, भूगोल, अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न। वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम, बैंकिंग, खेल-जगत पे भी फोकस करें।  

सामान्य विज्ञान

सामान्य विज्ञान के प्रश्नों में हर दिन के मामलों का ज्ञान और उनके वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। साथ ही 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की जानकारी।

नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल  

सामाजिक अध्ययन के प्रश्न भारतीय इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन की प्रमुख विशेषताएं और भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजनाएं और बिहार के भौगोलिक और राजनैतिक दशा की जनरल नॉलेज

गणित

प्रश्न सरलीकरण, औसत, प्रतिशत, समय और कार्य, क्षेत्र, लाभ और हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और गति, निवेश, एचसीएफ एलसीएम, युगों पर समस्या, बार ग्राफ, सचित्र ग्राफ, पाई चार्ट और डाटा इंटरप्रिटेशन जैसे  टॉपिक्स होंगे। 

मानसिक क्षमता परीक्षण

समरूपता, समानताएं और अंतर, अंतरिक्ष दृश्य, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय, निर्णय लेने, दृश्य स्मृति, भेदभाव अवलोकन, संबंध अवधारणाएं, मौखिक और आंकड़ा वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला जैसे टॉपिक्स हैं।

बिहार पुलिस रिजल्ट 2020

बिहार दरोगा भर्ती के लिए कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर एग्जाम में फिजिकल टेस्ट होने के बाद रिजल्ट्स आते है। जिसमें चयन घोषित मेरिट लिस्ट के अनुसार होता है। जिसके बाद डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होता है जो अपने एप्लीकेशन भरते समय जमा किये हैं।

पिछले साल बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट फरवरी में निकला था जबकि बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एग्जाम का रिजल्ट अगस्त में आया था। चलिए पिछले साल हुई परीक्षा के अनुसार रिटेन एग्जाम का अनुमानित कट ऑफ जानते है।

एक्सपेक्टेड बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ

श्रेणी  पुरुष  महिला
अनारक्षित  79 68
EBC 71 56
BC 73 58
SC 66 49
ST 52 36

एक्सपेक्टेड बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर कट ऑफ

 

जनरल

BC

EBC

SC

ST

पिछड़े वर्ग की महिलाएं(3%)

स्वतंत्रता सेनानी वार्ड

 

पुरुष 

महिला 

पुरुष

महिला

पुरुष

महिला

पुरुष

महिला

पुरुष

महिला

   

प्रारंभिक परीक्षा

109

63.6

103.6

60

97.6

60

88

60

101

60

 

60.4

मैन्स परीक्षा

137.2

108.2

133.4

98.4

129

75.6

119.4

60

128.2

93.6

90.8

76.2

आखरी परीक्षा

136.2

122

133.4

112.2

129

85.2

119.6

68

129.6

100.2

107.6

77.8


पुलिस भर्ती 2020 की लेटेस्ट अपडेट के लिए क्लिक करें


हमें उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको बिहार पुलिस भर्ती 2020 से जुड़े पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपके मन में इसके अलावा और भी कोई सवाल है तो कमेंट करके हमसे जरूर पूछें।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here