हरियाणा पुलिस नयी भर्ती 2019 या कहें एचएसएससी ने हरियाणा पुलिस रिक्रूटमेंट ग्रुप सी की घोषणा की है जिसमें पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए पोस्ट निकाली है। इसके लिए सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की टोटल 6,400 पोस्ट निकाली है जिसमें रुचि रखने वाले आदेवक अप्लाई कर सकते हैं। तो आइये अब हम जोश कोश पर हरियाणा पुलिस वैकेंसी 2019 के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस भर्ती में अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते है।

हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें


आप इन लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना टॉपिक पढ़ सकते है

हरियाणा पुलिस नयी भर्ती 2020

हरियाणा पुलिस नयी भर्ती 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें

हरियाणा पुलिस नयी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

हरियाणा पुलिस नयी भर्ती के लिए पात्रता

हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की सैलरी

हरियाणा पुलिस भर्ती 2020 का ऑनलाइन फॉर्म

फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज़

हरियाणा पुलिस नयी भर्ती की चयन प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस भर्ती का सिलेबस


सबसे पहले आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 में पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए वैकेंसी निकली है जिसमें कुल 6,400 खाली पोस्ट हैं। इस बार यह पोस्ट सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के लिए है लेकिन महिलाओं के लिए सिर्फ कांस्टेबल की पोस्ट ही है। तो अब हम नीचे बात करेंगे इस पुलिस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों, शैक्षिक योग्यता, फिजिकल स्टैण्डर्ड, ऑनलाइन फॉर्म, सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारे में।

श्रेणी अनुसार पोस्ट देखें

5,000 पुरुष कांस्टेबल पोस्ट के लिए: (Gen=1800, SC=900, BCA=700, BCB=400, EWS=500, ESM-GEN=350, ESM-SC=100, ESM-BCA=100, ESM=BCB=150)

1,000 महिला कांस्टेबल पोस्ट के लिए: (Gen=360, SC=180, BCA=140, BCB=80, EWS=100, ESM-GEN=70, ESM-SC=20, ESM-BCA=20, ESM=BCB=30)

400 पोस्ट सब इंस्पेक्टर के लिए: (Gen=144, SC=72, BCA=56, BCB=32, EWS=40, ESM-GEN=28, ESM-SC=8, ESM-BCA=8, ESM=BCB=12)


हरियाणा पुलिस भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें

अब अगर हरियाणा पुलिस भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो कुछ इस प्रकार है –

अप्लाई शुरू होगा: 12 जून 2019

अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 11 जुलाई 2019 (शाम 11:59 PM तक)

फीस भरने की आखिरी तारीख: 28 जून 2019

परीक्षा कब होगी: 13 जुलाई 2019 से 18 अगस्त 2019

तो हरियाणा पुलिस भर्ती में आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में से किसी में भी दे सकते हैं। प्रवेश पत्र की बात करें तो यह आप जब ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे तो ईमेल पर बता दिया जाएगा कि एडमिट कार्ड कहाँ मिलेगा और कैसे मिलेगा।


हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

हरियाणा सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता भी होनी जरुरी है जो हमने नीचे बताई है। तो पहले आपको अपनी शिक्षा की योग्यता देख लेनी चाहिए है और इसके बाद ही अप्लाई करना है।

पोस्टयोग्यता
कांस्टेबल के लिए10+2 पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से और 10वीं में हिन्दी या संस्कृत विषय ली हुई होनी चाहिए।
सब इंस्पेक्टर के लिएग्रेजुएशन किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से और 10वीं में हिन्दी या संस्कृत विषय ली हुई होनी चाहिए।

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए योग्यता

हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भर्ती में अगर फिजिकल स्टैण्डर्ड की बात करें तो कुछ इस प्रकार से है-

आयु सीमा देखें

पोस्टआयु सीमा
कांस्टेबल के लिए18 से 25 साल
सब इंस्पेक्टर के लिए21 से 27 साल

नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाती है।

श्रेणीकदछातीवजनदौड़
पुरुष170 cm सभी के लिए

168 cm एसटी/एससी के लिए

83 cm और फुलाकर 87 cm.

ST/SC के लिए 81 cm और 85 cm फुलाकर

कद के अनुसार होगा2.5 किमी 12 मिनट में।

एक्स सर्विसमैन के लिए 5 मिनट में 1 किमी।

Female158 cm सभी के लिए

156 एसटी/एससी के लिए

कद के अनुसार होगा1 किमी 6 मिनट में।

एक्स सर्विसमैन के लिए 5 मिनट में 1 किमी।

कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट

इस भर्ती में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स चाहे वह हरियाणा से हो या अन्य राज्य से हो उनके लिए सीट्स रिजर्व्ड नहीं है। लेकिन एससी/ईडबल्यूएस/ बीसीए/बीसीबी की श्रेणी के आवेदक जो हरियाणा राज्य के हैं उनके लिए सीट्स रिजर्व्ड है।

और उनको फिजिकल स्टैंडर्ड में, आयु सीमा में भी छूट दी जाती है। याद रखें एससी/ईडबल्यूएस/बीसीए/बीसीबी के आवेदक जो अन्य राज्य से है उनको आरक्षण नहीं दिया जाएगा और सभी को जनरल कैटेगरी में माना जाएगा।

इसके अलावा एक्स-सर्विसमैन चाहे वह जनरल/एससी/ईडबल्यूएस या बीसीए/बीसीबी श्रेणी से हो उनके लिए भी आरक्षण है लेकिन वो हरियाणा के ही होने चाहिए।

अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए

इस पोस्ट के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते है जो जनरल कैटेगरी और बाकि सभी कैटेगरी में आते है वो इन दोनों पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है।

हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की सैलरी (वेतन)

हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की अगर सैलरी की बात करें तो सब इंस्पेक्टर को 35400-1124OO/- मिलती है और कांस्टेबल की बात करें तो 21,700-69,100 है।

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 2020

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल & सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2019 के लिए अप्लाई आप ऑनलाइन ही कर पाएंगे, जिसकी तारीख 12 जून 2019 और आखिरी तारीख 26 जून 2019 है।

एप्लिकेशन का मोड: ऑनलाइन

पेमेंट: नेट बैंकिंग और ई चालान द्वारा पेमेंट किया जा सकता है।

अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करें

एप्लिकेशन की फीस

क्र॰ संख्याश्रेणीसामान्यबीसी/एससी/ईडबल्यूएस सिर्फ हरियाणा के आवेदक के लिए
पुरुष और महिलाएंसिर्फ हरियाणा की महिलाओं के लिएपुरुषमहिला
1श्रेणी 1 & 2रुपए 100/-रुपए 50/-रुपए 25/-रुपए 13/-
2श्रेणी 3रुपए 150/-रुपए 75/-

फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज़

हरियाणा पुलिस भर्ती 2020 में आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज़ अर्थात डाक्यूमेंट्स भी चाहिए जो कुछ इस प्रकार से है।

  1. हरियाणा के आवेदक को अपना डोमिसाइल दिखाना होगा।
  2. शैक्षिक योग्यता की मार्क शीट और सर्टिफिकेट
  3. आरक्षित श्रेणी का सर्टिफिकेट
  4. ताजी फोटो और हस्ताक्षर
  5. अगर किसी ने एनसीसी (ए, बी या सी) किया है तो उसका सर्टिफिकेट भी देना होगा।

हरियाणा पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया

इसके बाद हम बात करते है अब हरियाणा पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में कि आपको कितने स्टेप फॉलो करने होते है हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बनने के लिए। तो नीचे दिए गए स्टेप पढ़ सकते है।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट
  • डॉकयुमेंट वेरिफिकेशन

नॉलेज टेस्ट (लिखित परीक्षा)

सबसे पहले नॉलेज टेस्ट होता है जिसे लिखित परीक्षा भी कहा जाता है। यह टेस्ट 80% की वेटेज रखता है इस टेस्ट में। इस टेस्ट में कुल 100 प्रश्न होते है बहु विकल्पी के जिसके 80 अंक है, मतलब हर प्रश्न का सही जवाब देने पर 0.80 अंक मिलेगा।

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा को क्लियर कर देते है तो इसके बाद उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसमें आपको दौड़ लगानी पड़ती है जो हमने ऊपर बताई है। अगर आवेदक इसमें फ़ैल हो जाते है तो बाकी प्रोसेस से बाहर कर दिया जाता है।

फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट

इस तरह अगर जो फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट को क्लियर कर देते है तो इस टेस्ट से गुजरना पड़ता है और अगर पीएमटी को क्लियर नहीं कर पाते हैं तो इस टेस्ट से आपको बाहर कर दिया जाता है।

इसमें आपका कद, वजन, छाती देखी जाती है। इस प्रकार इसमें जो कैंडिडेट क्लियर कर देते है फिर उन्हें अगले स्टेप के लिए जाना होता है। इसकी बाकी जानकारी हमें ऊपर बताई है।

डॉकयुमेंट वेरिफिकेशन

पीएमटी क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स आखिरी फेज में जायेंगे जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। इसमें आपको सारे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए देने होंगे। ये डाक्यूमेंट्स वही होंगे जो एप्लीकेशन फॉर्म भरने के समय सबमिट किए थे। तो अगर कोई भी डॉक्यूमेंट अलग हुआ तो उसी समय उनको रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

हरियाणा पुलिस भर्ती का सिलेबस

क्र॰ संख्याविषय
1.जनरल स्टडी
2.जनरल एबिलिटी
3.करंट अफेयर्स
4.जनरल रीजनिंग
5.मेंटल एप्टीट्यूड
6.न्यूमरिकल एग्रीकल्चर
7.पशुपालन
8.बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
ध्यान देंसभी सवाल 10वीं और 12वीं के आधार पर होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here