दिल्ली पुलिस भर्ती

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (एसआई) की वैकेंसी निकलने वाली है लेकिन हेड कांस्टेबल की भर्ती आ चुकी है। ये रिक्रूटमेंट सेंट्रल गवर्नमेंट के अंतर्गत आती है। इस भर्ती की 2020 की नोटिफिकेशन आ चुकी है और इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे बता रखी है। तो चलिए दिल्ली पुलिस वैकेंसी/रिक्रूटमेंट के बारे में जानते है।

 दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती निकल चुकी है। नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।

दिल्ली पुलिस भर्ती रिक्रूटमेंट की नोटिफिकेशन की जानकारी जैसे :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2019

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2020

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2019 की तारीख

दिल्ली पुलिस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 2019

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल स्टैण्डर्ड एंड एलिजिबिलिटी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी 2019

पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2019

फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स

दिल्ली पुलिस सिलेक्शन प्रोसेस एंड एग्जाम पैटर्न 2019

दिल्ली पुलिस सिलेबस

दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड 2019

दिल्ली पुलिस भर्ती 2019

दिल्ली पुलिस वैकेंसी 2019 की डेट अभी तक नहीं निकली लेकिन अभी लेकिन हाल के समाचारों के अनुसार पता चला है कि इस बार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट की पोस्ट के लिए 15,000 पोस्ट्स की वैकेंसी निकलने वाली है और दिल्ली पुलिस भर्ती में सब इंस्पेक्टर भी जल्द निकलने वाली है जिसकी नोटिफिकेशन की सारी जानकारी यहाँ पर अपडेट कर दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2020

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती की नोटिफिकेशन निकल गयी है जिसके लिए 28 दिसंबर 2019 से ऑनलाइन अप्लाई का प्रोसेस शुरू होगा। इस भर्ती में असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिन्टर के लिए कुल 649 पोस्ट निकली है।

इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अप्लाई कर सकते है।

भर्ती का विवरण

  • कुल खाली पोस्ट – 649
  • हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) – पुरुष – 392 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 43 रिक्तियां)
  • हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) – महिला – 193 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 21 रिक्तियां)

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2019, अभी अप्लाई करें

दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 की तारीख

जैसा की हम उपर बता चुकें है की दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 की डेट अभी नहीं निकली है तो यहाँ अभी कोई इम्पोर्टेन्ट डेट्स नहीं है। अगर पहले की बात करें तो नवंबर 2019 में भर्ती निकली थी और इस बार भी शायद इन्हीं महीनों में वैकेंसी निकल सकती है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने की तारीख: 28 दिसंबर 2019
  • ऑनलाइन एप्लिकेशन की आखिरी तारीख: 27 जनवरी 2020

आधिकारिक नोटिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइट

दिल्ली पुलिस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 2019

दिल्ली सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की पोस्ट के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भी होनी जरुरी है जो हमें नीचे बताई है। तो पहले आपको अपनी क्वालिफिकेशन देखनी है इसके बाद ही अप्लाई करना है।

पोस्ट योग्यता
कांस्टेबल10+2 पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (फॉर्म भरते समय)
सब इंस्पेक्टरग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से (फॉर्म भरते समय)

दिल्ली पुलिस फिजिकल स्टैंडर्ड एंड एलिजिबिलिटी 2019

दिल्ली पुलिस वैकेंसी में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर बनने के लिए कुछ बेसिक एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट्स होती हैं जो की हमने नीचे बताया हुआ है –

पोस्टआयु सीमा
कांस्टेबल के लिए18 से 24 साल
सब इंस्पेक्टर के लिए20 से 25 साल

ऐज लिमिट में रिलैक्सेशन कुछ इस प्रकार है –

कोड न.केटेगरी ऊपरी आयु सीमा से परे आयु में छूट
01अनुसूचित जाति05 साल 
02अनुसूचित जनजाति05 साल 
03अन्य पिछड़ा वर्ग03 साल 
04पूर्व सैनिक 
(अनारक्षित / सामान्य)
सेना की कटौती के 03 साल बाद 
वास्तविक उम्र से प्रदान की गई सेवा 
समापन तिथि के अनुसार।
05भूतपूर्व सैनिक (ओबीसी)06 वर्ष (3 वर्ष + 3 वर्ष) के बाद सैन्य सेवा में कटौती 
वास्तविक उम्र से प्रदान की गई 
अंतिम तिथि
06भूतपूर्व सैनिक (एससी)08 वर्ष (3 वर्ष + 5 वर्ष) के बाद 
सैन्य सेवा में कटौती 
वास्तविक उम्र  से प्रदान की गई 
अंतिम तिथि।
07भूतपूर्व सैनिक (एसटी)08 वर्ष (3 वर्ष + 5 वर्ष) के बाद 
सैन्य सेवा में कटौती 
वास्तविक उम्र  से प्रदान की गई 
अंतिम तिथि।
08

विभागीय उम्मीदवार
(अनारक्षित / सामान्य) जिन्होंने समापन तिथि से पहले कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है

30 वर्ष की आयु तक। 
09विभागीय उम्मीदवार
(OBC) जिन्होंने समापन तिथि से पहले कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है
33 वर्ष की आयु तक। 
10विभागीय उम्मीदवार
(SC ) जिन्होंने समापन तिथि से पहले कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है
35 वर्ष की आयु तक। 
11विभागीय उम्मीदवार
(ST) जिन्होंने समापन तिथि से पहले कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है
35 वर्ष की आयु तक। 
12पुरुष और महिला खिलाड़ी (अनारक्षित)5 साल तक
13पुरुष और महिला खिलाड़ी (OBC)5 साल तक
14पुरुष और महिला खिलाड़ी (SC)10 (5 + 5) वर्ष तक
15पुरुष और महिला खिलाड़ी (ST)10 (5 + 5) वर्ष तक
16दिल्ली पुलिस के सेवारत / मृतक, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी / मल्टी टास्किंग स्टाफ (पूर्व समूह ‘डी’ कर्मचारी) की पुत्रियाँ / बेटियाँ।25 वर्ष की आयु तक
17विधवा / तलाकशुदा महिला /
अदालती करवायी से अलग महिलायें 
30 वर्ष की आयु तक
वर्ग
कद
सीना
वज़न
पुरुष
170 सेमी सभी पुरुषों के लिए /165 सेमी ST/SC के लिए
81 से 85 सेमी. ST/SC के लिए 76 से 80 सेमी
ऊंचाई के अनुसार
महिला
157 सेमी सभी महिलाओं के लिए और 155 सेमी ST/SC के लिए
ऊंचाई के अनुसार

दिल्ली पुलिस एसआई एंड कांस्टेबल सैलरी 2019

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की सैलरी की बात करें तो उनकी सैलरी रु 21,700- 69,100 है।

दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट ऑनलाइन फॉर्म 2019

दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 के फॉर्म्स अभी अवेलेबल नहीं हैं पर यह फॉर्म्स दिल्ली पुलिस के ऑफिसियल पोर्टल पे अवेलेबल होते हैं।
इस फॉर्म को भरने के लिए सारे कैंडिडेट्स को रु 100 की एप्लीकेशन फीस देनी होती है पर यह फीस महिलाओं, एससी ,एसटी कैंडिडेट्स को नहीं देनी पड़ती है।
इसके बाद आपको फॉर्म के साथ अपने कुछ डॉक्युमेंट्स अपलोड करने पड़ेंगे जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

  • इसके बाद जब पेज खुलेगा तो फॉर्म भरने का लिंक दिखेगा और आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद खाली बॉक्स दिखेंगे जिसमें कैंडिडेट्स को अपनी जानकारी भरनी होती है। इसमें बेसिक डिटेल्स भरनी होती है जैसे नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर इत्यादि।
  • अगले स्टेप में, कैंडिडेट्स को अपना फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करना होगा जो ऑफिसियल नोटिफिकेशन में बताया होगा।

फोटोग्राफ – फोटोग्राफ की बैकग्राउंड वाइट कलर या लाइट कलर की होनी चाहिए और उसकी साइज 4 केबी से 12 केबी तक होनी चाहिए। जबकि रेसोलुशन 100×120 पिक्सेल्स विड्थ और हाइट में होना चाहिए।

सिगनेचर – सिगनेचर ब्लैक या ब्लू इंक में वाइट शीट पर होना चाहिए। और सिगनेचर की स्कैन्ड कॉपी जेपीजी फॉर्मेट में 1 केबी से 12 केबी के अंदर होनी चाहिए। रेसोलुशन 40×60 पिक्सेल्स में होना चाहिए।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, कैंडिडेट्स को एक बार देख लेना चाहिए।

इस तरह दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म को सही से देखने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करना है। यहाँ एप्लीकेशन फॉर्म को प्रिंट करने का भी ऑप्शन होता है।

फॉर्म भरने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स 2019

दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट 2019 के लिए आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने पड़ेंगे जैसे की – 

  • जन्म की तारीख के लिए मैट्रिक प्रमाण पत्र।
  • डिप्लोमा / डिग्री / 10 + 2 जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र।
  • BCA / BCB / SC / ST / OBC जैसे कास्ट सर्टिफिकेट।
  • पहाड़ी क्षेत्र के प्रमाण पत्र।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • DESM उम्मीदवार प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • वार्ड प्रमाण पत्र।
  • दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड।
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए NOC /डिस्चार्ज सर्टिफिकेट।

दिल्ली पुलिस सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न 2019

दिल्ली पुलिस के चयन की प्रक्रिया में दो चरण होते हैं – 

1.कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन – कांस्टेबल के पोस्ट के लिए यह टेस्ट 100 मार्क्स का होता है और इसमें कुछ बेसिक जनरल नॉलेज ,रीजनिंग इत्यादि चेक करी जाती है।

पर दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) की पोस्ट के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एक कंबाइंड कंपीटीटिव एग्जाम कंडक्ट करता है

इस एग्जामिनेशन के सब्जेक्ट्स ,मैक्सिमम मार्क्स और अलॉटेड टाइम नीचे दिए हुए हैं –  

पेपर नंबर

विषय

समय अवधि 

अंक 

1. पेपर I 

(a) जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 

2 घंटे 

400 अंक  

(b) सामान्य जागरूकता 

(c)  संख्यात्मक क्षमता

2. पेपर II 

(a) हिन्दी भाषा

2 घंटे 

 200 अंक 

(b) अंग्रेजी भाषा 

2.शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण – शारीरिक मापन परीक्षण पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग अलग हाते हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नीच दिए गिए टेबल को ध्यान से देखें:

आयु 1600 मीटर रेस लम्बी कूद ऊँची कूद
30 साल तक6 मिनट14 फीट3’9”
30 से 40 साल तक7 मिनट13 फीट3’6”
40 साल से उपर8 मिनट12 फीट3’3”

नोट : जो कैंडिडेट्स रेस में क्वालीफाई कर लेंगे वही लम्बी कूद और ऊँची कूद के लिए एलिजिबल होंगे। इन् दोनों एक्टिविटीज में आपको तीन चान्सेस दी जाएंगी जिनमें आपको अपने ऐज के हिसाब से क्वालीफाई करना होगा। अगर कोई कैंडिडेट इन् एक्टिविटीज के दौरान डिसक्वालिफाई हो जाता है तो उसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती।

फीमेल कैंडिडेट्स के लिये क्राइटेरिया – 

आयु 1600 मीटर रेस लम्बी कूद ऊँची कूद
30 साल तक08 मिनट10 फीट03 फीट
30 से 40 साल तक09 मिनट09 फीट2’9”
40 साल से उपर10 मिनट08 फीट2’6”

नोट : जो कैंडिडेट्स रेस में क्वालीफाई कर लेंगे वही लम्बी कूद और ऊँची कूद के लिए एलिजिबल होंगे। इन् दोनों एक्टिविटीज में आपको तीन चान्सेस दी जाएंगी जिनमें आपको अपने ऐज के हिसाब से क्वालीफाई करना होगा। अगर कोई कैंडिडेट इन् एक्टिविटीज के दौरान डिसक्वालिफाई हो जाता है तो उसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती।

दिल्ली पुलिस सिलेबस 2019

दिल्ली पुलिस एग्जाम के डिफरेंट सब्जेक्ट्स के लिए यह सिलेबस है :

सामान्य ज्ञान

  • भारतीय संविधान।
  • भारतीय भूगोल।
  • इतिहास – भारत और विश्व।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था।
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी।
  • भारतीय राजव्यवस्था।
  • पर्यावरण के मुद्दें।
  • करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, आदि।

संख्यात्मक क्षमता

  • अंकगणित
  • बीजगणित
  • ज्यामिति
  • क्षेत्रमिति
  • सांख्यिकीय चार्ट
  • त्रिकोणमिति आदि।

तर्क क्षमता

  • सिलोजिसटिक रीजनिंग।
  • सिमिलरटीज एंड डिफरेंसेस
  • डिसिशन मैकिंग।
  • स्पेसिअल ओरिएंटेशन ।
  • डिस्क्रिमिनेशन
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • स्पेसिअल विजुअलाईजेसन।
  • एनालीसिस
  • जजमेंट
  • अरिथमेटिक रीजनिंग
  • अरिथमेटिकल नंबर सीरीज
  • ऑब्जरवेशन
  • विजुअल मेमोरी।
  • रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट्स
  • कोडिंग और डिकोडिंग।
  • स्टेटमेंट कन्क्लूज़न
  • नॉन वर्बल सीरीज
  • वर्बल एंड फिगर क्लासिफिकेशन
  • एनोलॉजीज़ आदि।

दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड 2019

हर कैंडिडेट जो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं उन्हें एग्जाम से पहले रोल नंबर्स और एडमिशन सर्टिफिकेट यानि एडमिट कार्ड इशू करे जाते है। दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड आप उनकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। अभी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड आया नहीं है पर जैसे ही आएगा हम आपको उसकी जानकारी प्रदान कर देंगे।

एडमिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड 2019

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2019, अभी अप्लाई करें

हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको दिल्ली पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी मिल गयी होगी जैसे रेक्रुइट्मेंट, एलिजिबिलिटि,वैकेंसी,सिलेक्शन प्रोसेस इत्यादि। वैसे तो हमने पूरी कोशिश की है की शुरुआत से अंत तक आपको हर सवाल का जवाब मिल जाए। अगर फिर भी आपको किसी अन्य जानकारी की ज़रूरत है तो हमें कमेंट्स सेक्शन में लिखके ज़रूर बताये, हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगें।

8 टिप्पणी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here