up-police-admit-card-2019

यूपी पुलिस भर्ती में हर साल बहुत लोग फॉर्म भरते है जब वैकेंसी की घोषणा होती है। उत्तर प्रदेश पुलिस में ज्यादातर लोग कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए फॉर्म भरते है। दोनों पोस्ट में अलग-अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जरुरत होती है। तो आज हम बात करने वाले यूपी पुलिस एडमिट कार्ड के बारे में और अगर आप भर्ती के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

यूपी पुलिस भर्ती 2020

ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2020

तो अब हम बात करने वाले है यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2020 के बारे में कि आप कैसे डाउनलोड कर सकते है।

एडमिट कार्ड जिसे हॉल टिकट भी कहा जाता है और यह जब एग्जाम होता है पुलिस भर्ती का उस समय अपने साथ ले जाना होता है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंटर नहीं होने दिया जाता है। इस कारण आपको ध्यान रखते हुए एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाना है।

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप

यूपी पुलिस कांस्टेबल और एसआई एडमिट कार्ड इस तरह से होगा डाउनलोड

1⃣ सबसे पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा (https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1339/58645/login.html)

2⃣ जब आप यह लिंक खोलेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको लॉगिन डिटेल डालनी है। इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा। साथ ही आपको बता दें कि इसमें वही लॉगिन डिटेल डालनी है जो आपने फॉर्म भरते समय डाली थी।

3⃣ जब आप यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करेंगे तो फिर एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको लेफ्ट साइड में एप्लीकेशन डिटेल दिखेगा और दायीं तरफ सिटी स्लिप और इसके पास ऑल लिखा हुआ दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना है।

4⃣ आपके क्लिक करते ही एडमिट कार्ड लिखा हुआ मिलेगा। फिर उस पर क्लिक करना है।

5⃣ जब आप एडमिट कार्ड पर क्लिक करेंगे तो आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा और प्रिंट, पीडीऍफ़ का ऑप्शन मिल जाएगा सेव करने के लिए। आप चाहो तो सीधे प्रिंट आउट निकाल सकते है या पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करके कहीं बाहर से प्रिंट आउट की कॉपी निकाल सकते है।

इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अपना एडमिट कार्ड दिये गए स्टेप से डाउनलोड कर सकते है।


यूपी पुलिस भर्ती 2020 से जुड़ी कुछ बातें

उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास होना जरुरी है किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से और सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन।

तो आयु सीमा की बात करें तो 18 से 25 साल के लोग फॉर्म भर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें।

यूपी पुलिस भर्ती 2020

उम्मीद करते है कि आपको यूपी पुलिस एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर कोई सवाल पूछना चाहते है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here