सीजी पुलिस भर्ती 2020: छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय की पूरी जानकारी

cg polcie bharti ki puri jaanakri jaise chhattisgarh police recruitment

सीजी पुलिस भर्ती मतलब छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती। इसके लिए सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल लेवल पे पोस्ट्स होती हैं जिसके अंदर और भी कई पदों के लिये भर्ती निकलती है। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर के लिए कुल 655 पोस्ट्स हैं और कांस्टेबल के लिए 2018 में 2259 पोस्ट्स निकली थी। इस आर्टिकल में हमने छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय के बारे में सारी जानकारी दी है ।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती निकल चुकी है। नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।

आप इन लिंक्स पर क्लिक करके सीधे अपना टॉपिक पढ़ सकते हैं

छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय

सीजी पुलिस सैलरी

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

सीजी पुलिस एलिजिबिल्टी

छत्तीसगढ़ पुलिस के शारीरिक मानक

सीजी पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020

सीजी पुलिस फीस

छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पुलिस एग्जाम पैटर्न

छत्तीसगढ़ पुलिस परीक्षा का सिलेबस

सीजी पुलिस रिजल्ट 2020

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती से जुड़े कुछ सवाल-जवाब


छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में राज्य स्तर पर भर्ती होती है। जॉब लोकेशन छत्तीसगढ़ के जिले में होती है। छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर सारे अपडेट आते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय

छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय में भी कई टाइप की पोस्ट निकली है जिन सबकी डिटेल्स आपको निचे मिल जाएगी। हर केटेगरी में पदों की संख्या अलग-अलग है। डिटेल्स आप अच्छे से पढ़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय : कुल – 655 पद

पद 

जनरल 

    SC

  ST

  OBC

कुल 

1. सूबेदार 

 11 

  3 

3

25

2. उप निरीक्षक 

158 

 44 

125 

54 

381

3. उप निरीक्षक (विशेष शाखा )

16

4

12

5

37

4.प्लाटून कमांडर

74

21

63

26

184

5. उप निरीक्षक (फिंगर एक्सपर्ट)

3

1

2

2

8

6. उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज)

1

 —

1

2

7. उप निरीक्षक (कंप्यूटर)

4

1

4

2

11

8. उप निरीक्षक (दूरसंचार )

3

1

2

1

7

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल पोस्ट्स 2020

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के लिए पोस्ट्स की सूचना आपको जल्द दे दी जाएगी लेकिन पिछले साल 2018 में जो वैकेंसी निकली थी वो तक़रीबन 2259 भर्ती निकली थी। इस साल ज़्यादा या कम भी हो सकती हैं। पर देखा जाये तो 2000 के आस पास ही होती हैं वैकेंसी।

सीजी पुलिस सैलरी

SI सैलरी मैट्रिक्स लेवल – 8 (प्रारंभिक मासिक वेतन – Rs 35400/-)

कांस्टेबल(आरक्षक)Rs.5,200 se Rs.20,200 के पेय बैंड के बीच में सैलरी होती है और ग्रेड पे Rs.1,900 का। उसके साथ और भी भत्ता मिलता है उन कैंडिडेट्स को जो सिलेक्शन प्रोसेस में अपनी परफॉरमेंस के हिसाब से सेलेक्ट होते हैं

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

सीजी पुलिस SI की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम 

 दिनांक

आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 

अभी तारीख नहीं आयी है 

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

——

परीक्षा की तिथि 

——

सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 की महत्वपूर्ण तारीख

                    कार्यक्रम 

         दिनांक 

    आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि

       अभी नहीं आयी है 

     आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

      ——————

      फीस भुगतान की अंतिम तिथि

      ——————

    सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख

      ——————

  दस्तावेज़ सत्यापन / शारीरिक परीक्षण की तारीख

      ——————

    सीजी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की तारीख

      ——————

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का एग्जाम आप हिंदी और इंग्लिश दोनों में से किसी में भी दे सकते हैं।

सीजी पुलिस एलिजिबिलिटी

सीजी पुलिस SI एलिजिबिलिटी

राष्ट्रीयता: कैंडिडेट के पास अधिवास प्रमाणपत्र या निरंतर निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए छत्तीसगढ़ का।

आयु सीमा:

सीजी पुलिस सब इंस्पेक्टर की आयु सीमा की बात करें तो कुछ इस प्रकार से है।

सब इंस्पेक्टर के लिए

18 se 31 Saal

  • आयु में छूट – SC / ST / OBC / मेधावी खिलाड़ी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए 5 वर्ष की में छूट होगी।

सीजी पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी

पद का नाम

आयु सीमा 

शैक्षणिक योग्यता

कांस्टेबल (टेलीकॉम)

18 to 38 साल 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ)

कांस्टेबल ट्रेड्समैन और कांस्टेबल MT (ड्राइवर)

18 to 28 साल 

कैंडिडेट्स को कम से कम 8वीं पास होना ज़रूरी है। कैंडिडेट्स जो बस्तर जिले से हैं और नक्सलवादी से प्रभावित हैं उनके लिए पांचवी पास होना ज़रूरी है। 

कांस्टेबल (GD)

18 to 28 साल 

कैंडिडेट्स को कम से कम 10वीं पास होना ज़रूरी है। कैंडिडेट्स जो बस्तर जिले से हैं और दूसरे क्षेत्र जो नक्सलवादी से प्रभावित हैं उनके लिए पांचवी पास होना ज़रूरी है। 

अन्य पदों के लिए

18 to 38 साल 

12वीं पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से। 

सीजी पुलिस शैक्षणिक योग्यता

SC / ST / OBC / मेधावी खिलाड़ी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए 5 वर्ष की में छूट होगी

छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की पोस्ट के लिए जो शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए वो नीचे बताई है। तो पहले आपको अपनी क्वालिफिकेशन देखनी है इसके बाद ही अप्लाई करना है।

पद  योग्यता 
सब इंस्पेक्टर ग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से और 10वीं में हिंदी/संस्कृत सब्जेक्ट्स होने चाहिए। 
  1. सूबेदार ,प्लाटून कमांडर, SI और SI (स्पेशल ब्रांच) के पोस्ट के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी हैं।
  2. सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) की योग्यता होती है बीसीए या बी.एससी (कंप्यूटर)
  3. सब इंस्पेक्टर (टेलेकम्युनिकशन्स) के लिए डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलेकम्युनिकशन्स इंजीनियरिंग) में।
  4. सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) और सी (डॉक्यूमेंट अंडर क्वेश्चन) के लिए ग्रेजुएशन होनी चाहिए (फिजिक्स,केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) में।

सीजी पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल & SI रिक्रूटमेंट 2020 के लिए आप ऑनलाइन ही अप्लाई कर पाएंगे। अभी 2020 की नोटिफिकेशन नहीं आई है।

आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन

फीस का भुगतान: नेट बैंकिंग और ई-चालान द्वारा पेमेंट कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स जो दिलचस्पी रखते हैं और एलिजिबल हैं उनको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा सिर्फ सीजी पुलिस की इस वेबसाइट से । ऑनलाइन मोड के आलावा कोई तरीका नहीं हैं एप्लीकेशन सबमिट करने का। फॉर्म भरने से पहले सारी डिटेल्स, एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया और फॉर्म भरने से सम्बंधित सारी जानकारी पढ़लें। फॉर्म आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके भर सकते हैं और स्टेप-स्टेप प्रोसेस हमने निचे बताया है।

  1. सबसे पहले सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहाँ पे लिंक ढूंढे ऑफिसियल नोटिफिकेशन का सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट के लिए और कांस्टेबल पोस्ट के लिए भी।
  3. नोटिफ़िकेशन को डाउनलोड करें और उससे ढंग से पढ़ले।
  4. योग्य उम्मीदवार “अप्लाई ऑनलाइन ” लिंक पे क्लिक करें।
  5. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें।
  6. अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
  7. आवेदन फीस भरदें।
  8. फिर सबमिट बटन पे क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

कैंडिडेट्स को अपनी केटेगरी के हिसाब से फीस भरना होता है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

सीजी पुलिस फीस

सीजी पुलिस उप निरीक्षक एप्लीकेशन फीस 2020

              क्र.सं.

श्रेणी 

आवेदन शुल्क

                  1.

जनरल/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

₹ 400/-

                  2.

ST/SC/PWD

₹ 200/-

सीजी पुलिस कांस्टेबल की एप्लीकेशन फीस

 

श्रेणी

फीस 

 जनरल/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

₹ 200/-

ST/SC/PWD

₹ 125/-

छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन प्रक्रिया

  • चरण 1: दस्तावेजों की जाँच
  • चरण 2: शारीरिक मापन परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • चरण 3: लिखित परीक्षा
  • चयन सूची / मेरिट सूची

चरण 1: छत्तीसगढ़ पुलिस SI और कांस्टेबल के लिए दस्तावेजों की जाँच

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स के लिस्ट हमने निचे बतायी है। जिस कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स मैच नहीं करते उन डाक्यूमेंट्स से जो उन्होंने पहले अपलोड करे थे , वो रिजेक्ट हो जाएंगे। दस्तावेज बिल्कुल ओरिजिनल ही अपलोड करने हैं और साथ लेके जाने हैं सत्यापन के लिए।

सर्टिफिकेट्स जो वेरिफिकेशन के लिए साथ में होने चाहिए

  • आधार कार्ड।
  • सभी शैक्षणिक योग्यताओं का प्रमाण।
  • जन्म प्रमाण पत्र / एस.एस.सी.
  • स्कूल अध्ययन प्रमाण पत्र।
  • नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि कहीं कार्यरत हो) अन्य प्रमाण पत्र यदि कोई हो।
  • समुदाय प्रमाणपत्र।
  • गैर-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट- फॉर्म VIIB के अनुसार / क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट फॉर्म- VIIC के अनुसार।
  • निवास/ जन्म का प्रमाण पत्र (जहां उम्मीदवार ने स्कूल में या निजी अध्ययन नहीं किया हो )।

चरण 2: शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) SI पोस्ट के लिए:

अभ्यर्थी

ऊचांई

सीना

पुरुष 

168 सेमीं 

81-86 सेमीं (कम से कम 05 सेमीं फूलना चाहिए)

78-83 सेमीं SC/ST के लिए 

महिला 

153 सेमीं 

लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) SI और कांस्टेबल पोस्ट के लिए:

अभ्यर्थी

दौड़ 

समय 

पुरुष 

1500 मीटर 

05 मिनट 40 सेकंड 

महिला

800 मीटर

03 मिनट 20 सेकंड

PMT/PET के कोई मार्क्स नहीं होते हैं पर क्वालीफाई होने में इसका रोल होता हैं और परफॉरमेंस मायने रखती है। जो कैंडिडेट्स क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे उन्हें लिखित परीक्षा देने नहीं मिलेगी और वो रिजेक्ट हो जायेंगे।

                                       चरण 3: लिखित परीक्षा

इसमें चार तरह की लिखित परीक्षा होती है, पहली और दूसरी लिखित परीक्षा सभी पदों के लिए अनिवार्य हैं। तीसरी परीक्षा सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), (दूरसंचार), (अंगुल चिन्ह ) के पोस्ट के लिए है। चौथी परीक्षा सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के लिए होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस एग्जाम पैटर्न

सीजी पुलिस SI (उप निरीक्षक) एग्जाम पैटर्न

प्रश्न पत्र 

  SI पोस्ट की परीक्षा 

    विषय 

प्रश्नों की संख्या

     अवधि 

पार्ट 1

सभी पदों के लिए अनिवार्य 

हिंदी / अंग्रेजी भाषा

60

2 घंटे

 

सभी पदों के लिए अनिवार्य 

एप्टीटुड टेस्ट

40

 

पार्ट 2 

सभी पदों के लिए अनिवार्य 

सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन

100

3 घंटे

पार्ट 3 

केवल SI रेडियो / SI फ़िंगर प्रिंट और SI प्रश्न दस्तावेज़ के लिए

विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित)

100

2घंटे

पार्ट 4 

केवल SI (कंप्यूटर) के लिए

कंप्यूटर विज्ञान

100

2 घंटे

सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न

विषय 

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक

अवधि 

अंकगणित

25

25

 

 

2 घंटे 

विश्लेषणात्मक क्षमता

25

25

मानसिक क्षमता

25

25

सामान्य ज्ञान

25

25

कुल 

100

100

 

फाइनल मेरिट लिस्ट दोनों रिटेन एग्जाम और PET के हिसाब से बनती है

छत्तीसगढ़ पुलिस परीक्षा का सिलेबस

सीजी पुलिस SI परीक्षा का सिलेबस

विषय 

टॉपिक्स 

1.सामान्य अंग्रेजी और हिंदी

उम्मीदवारों की सही अंग्रेजी समझने की क्षमता, उनकी बुनियादी समझ और लेखन क्षमता, इत्यादि का टेस्ट होगा। त्रुटि खोजने से प्रश्न पूछे जाएंगे, रिक्त स्थान भरें (क्रिया, पूर्वसर्ग, आर्टिकल आदि से) , वोकैबुलरी , स्पेल्लिंग्स, ग्रामर, सेंटेंस स्त्रुक्टुर, सीनोनिमस, अन्टोनीमस, सेंटेंस कम्पलीशन, इडियम्स एंड फ्रेजेस

2.एप्टीटुड टेस्ट

इसमें प्रश्न वर्बल और नॉन-वर्बल दोनों प्रकार के होंगे। क्वेश्चन इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे एनालोजी, सिमिलरटीज एंड डिफ्रेंसेस, प्रॉब्लम सलविंग, रेलशनशिप, अरिथमेटिकल कम्प्यूटेशन एंड अदर एनालिटिकल फंक्शन्स, वेंन डाईग्राम, रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट्स एंड अवलोकन करने और पैटर्न को अलग करने की क्षमता इत्यादि। 

3.सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएँ

संस्कृति और धर्म, मिट्टी, नदियां, पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय बंदरगाह, स्वतंत्रता आंदोलन, खेल: चैंपियनशिप / विजेता / नियम / खिलाड़ियों की संख्या, रक्षा, युद्ध और पड़ोसी, करंट अफेयर्स, भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत और कला, नृत्य, इतिहास, भाषाएँ, राजधानियाँ और मुद्राएँ, राष्ट्रीय पक्षी / पशु / खेल / फूल / गान / गीत / ध्वज / स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व, सामान्य नाम, पूर्ण रूप और संकेताक्षर, खोजें, रोग और पोषण, पुरस्कार और लेखक।

4.सामान्य विज्ञान

जनरल साइंस के प्रश्न टेस्ट करेंगे। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (लाइफ साइंस) का टेस्ट होता है। 

5.कंप्यूटर विज्ञान

इसमें आपकी बेसिक कंप्यूटर की नॉलेज टेस्ट होगी

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का सिलेबस 2020 :

विषय 

टॉपिक्स 

1.अंकगणित

इसमें सरलीकरण, संख्या प्रणाली, एचसीएफ एलसीएम, दशमलव और अंश, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और काम, साझेदारी, मेंसुरेशन,  टेबल और ग्राफ का उपयोग ये सब आता है। 

2.मानसिक क्षमता

इसमें समानताएं और अंतर, तर्क, एक अलग प्रकार के पैटर्न, छिपे हुए फिगर्स, सांकेतिक भाषा, प्रतीकों या आंकड़े, शब्द, संख्याओं के माध्यम से संबंध ढूंढना, संख्या श्रृंखला, आदि हैं।

3.विश्लेषणात्मक क्षमता

इसमें निर्णय लेने, विश्लेषण और निर्णय, मौखिक और आंकड़े वर्गीकरण, रेखांकन या चार्ट, तालिका से डेटा का विश्लेषण, अंकगणितीय श्रृंखला, आदि हैं। 

4.सामान्य ज्ञान

भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और छत्तीसगढ़, विश्व का भूगोल, भारत और छत्तीसगढ़ का इतिहास। राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजनीति और संविधान, वर्तमान घटनाएं, सामान्य विज्ञान, इत्यादि हैं। 

सीजी पुलिस रिजल्ट 2020

दो अलग-अलग परिणाम घोषित किये जातें हैं सीजी पुलिस की तरफ से। पहला परिणाम आधारित होगा PMT/PET पे और दूसरा परिणाम आधारित होगा लिखित परीक्षा पे। इन दोनों एक्साम्स के आधार पे फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए कुछ अच्छी पुस्तकें:

  • छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर पुलिस परीक्षा (उपकार प्रकाशन)
  • छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा (जयंतीलाल भंडारी)
  • छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक GD भर्ती परीक्षा (अरिहंत प्रकाशन)

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती से जुड़े कुछ सवाल -जवाब

Q1. टैटू अलाउड है क्या ?

उत्तर – टैटू से इस तरह की कोई समस्या नहीं है, लेकिन पुलिस विभाग में प्राथमिकता कम है। सेना में कोई अनुमति नहीं है, लेकिन यहां कोई समस्या नहीं है।

Q2. क्या परीक्षा पेपर हिंदी में होगा ?

उत्तर – परीक्षा का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगा।

Q3. UP वाले ये एग्जाम दे सकते हैं क्या ?

उत्तर – नहीं , UP वाले ये एग्जाम नहीं दे सकते हैं। ये सिर्फ छत्तीसगढ़ स्टेट वालो के लिए हैं और यूपी वालों को पुलिस भर्ती के लिए उनके स्टेट का एग्जाम देने होगा।

सीजी पुलिस के एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक रें


लेटेस्ट पुलिस भर्ती 2020 की अपडेट के लिए क्लिक करें


हमें उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको सीजी पुलिस भर्ती 2020 से जुडी पुरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपके मन में छत्तीसगढ़ पुलिस वैकैंसीय को लेकर कोई सवाल है तो कमेंट करके हमसे जरूर पूछें।

4 टिप्पणी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here