sepoy pharma ki puri jaankari

अंतिम अपडेट: 03 जनवरी 2020

इंडियन आर्मी या भारतीय सेना जिसमें आज लाखों युवा भर्ती होने का अपना सपना देखते है क्योंकि आर्मी में भर्ती होने का काफी स्कोप है और बहुत सारी पोस्ट भी निकलती है जिसमें से एक है सिपोय फार्मा भर्ती 2020

आप नीचे टॉपिक चुन सकते है

सिपोय फार्मा की लेटेस्ट भर्ती देखें
सिपोय फार्मा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
सिपोय फार्मा में भर्ती का पूरा प्रोसेस जानें

इंडियन आर्मी में हर साल अलग-अलग राज्य के अनुसार भर्तियाँ निकलती है जिसमें युवा फॉर्म भरके उसमें भाग लेते है और अपना परफॉरमेंस दिखाकर देश की सेवा करने को तैयार हो जाते है। तो आइये अब जानते है सिपोय फार्मा भर्ती की पूरी जानकारी।

अन्य इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट के लिए आप यहाँ क्लिक करके देख सकते है

सोल्जर सिपोय फार्मा 2020 की लेटेस्ट भर्ती डेट्स 

सिपोय फार्मा में योग्यता – डी फार्मा (55% से ज्यादा वाले) या बी फार्मा (50% से ज्यादा) और 10+2 पास विज्ञान में (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी)

आयु – 19 से 25 साल

लम्बाई और वजन – 165 सेंमी और 50 किलो


अन्य इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट के लिए आप यहाँ क्लिक करके देख सकते है

सिपोय फार्मा में योग्यता क्या होनी चाहिए?

इंडियन आर्मी में हर साल सिपोय फार्मा में बहुत सारी पोस्ट हर राज्य में जिलेवार निकलती है और उसमें बहुत सारे युवा भाग लेते है। अब हम बताएँगे इसकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में कि कौन-कौनसे युवा भाग ले सकते है।

आयु सीमा

सिपोय फार्मा की पोस्ट के लिए अगर आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए 19 से 25 साल तक होनी जरुरी है। इस तरह अगर आपकी आयु 19 से ज्यादा और 25 से कम होनी चाहिए तभी इसके लिए अप्लाई कर सकते है।

शैक्षिक योग्यता

वहीं अगर शैक्षिक योग्यता (एजुकेशनल क्वालिफिकेशन) की बात करें तो इसके लिए थोड़ी ज्यादा पढाई की जरुरत होती है। जी हाँ, इस पोस्ट के लिए अगर आप फॉर्म भरने की तैयारी में है तो आपकी एजुकेशन डी फार्मा या बी फार्मा की हुई होनी जरुरी है। अगर आपने यह पढाई नहीं कर रखी है तो आप इस पोस्ट के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। तो पहले इस बात का भी ध्यान रखें और इसके बाद ही फॉर्म भरें।

शारीरिक योग्यता

क्षेत्र राज्य कद (cm) छाती (cm) वजन (kg)
पूर्वी हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल, गंगटोक, दार्जिलिंग और कालीम्पोंग, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम और पहाड़ी क्षेत्र। 157 77-82 48
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब पहाड़ी (हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच अंतर राज्य सीमा के क्षेत्र मुकरियन, होशियारपुर, गढ़ शंकर, रोपर और चंडीगढ़), गढ़वाल और कुमाऊं (उत्तराखंड) 163 77-82 48
दक्षिणी मैदानी क्षेत्र आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी 165 77-82 50
पश्चिमी मैदानी क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ और आगरा विभाग) 170 77-82 50
पूर्वी मैदानी क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल झारखंड और उड़ीसा 169 77-82 50
केंद्रीय मैदानी क्षेत्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर, नगर, हवेली, दमन और दीव 167 77/76 50
सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आदिवासी उम्मीदवार (मान्यता प्राप्त जनजातीय क्षेत्रों उम्मीदवार) 162 77-82 48
लद्दाखी लद्दाखी 167 77 50
गोरखा भारतीय और नेपाली दोनों 177 77 48

तो आप ऊपर देख लीजिये कि आपकी आयु क्या है और कद, वजन और छाती कितनी है। यदि आप ऑनलाइन अपनी योग्यता देखना चाहते है तो नीचे एक लिंक डिया गया है जिस पर जाकर डेक सकते है: – अपनी योग्यता देखें

सिपोय फार्मा में भर्ती होने का पूरा प्रोसेस

अब बात आती है प्रोसेस की मतलब क्या प्रोसेस होता है इंडियन आर्मी सिपोय फार्मा की पोस्ट में भर्ती होने के लिए.

सिपोय फार्मा की पोस्ट के लिए सबसे पहले आपको फॉर्म भरना पड़ता है जब आपके स्टेट के डिस्ट्रिक्स की वचनस्य आती है तब. इसके बाद आपको ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड दिया जाता है। 

अन्य इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट के लिए आप यहाँ क्लिक करके देख सकते है

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता है जिसमें कई स्टेप पास करने होते है.

इसमें आपको 1.6 किलोमीटर दौड़ करनी होती है। अगर आप यह यह दौड़ 5 मिनट और 30 सेकण्ड्स में पूरी करते है तो आपको ग्रुप – I में रखा जाता है और 60 मार्क्स मिलते है। जबकि 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक पार कर लेते है तो ग्रुप – II में रखा जाता है और उन्हें 48 मार्क्स दिए जाते है।

बीम (Beam/Pull Ups)

  • 10 Pull Ups – 40 अंक
  • 9 Pull Ups – 33 अंक
  • 8 Pull Ups – 27 अंक
  • 7 Pull Ups – 21 अंक
  • 6 Pull Ups – 16 अंक

9 फीट की खाई के ऊपर से कूदना

हर उम्मीदवार को 9 फीट की खाई से गुजरना पड़ता है।

टेढ़ी-मेढ़ी पटरी पर चलने का बैलेंस

इसके बाद टेढ़ी-मेढ़ी पटरी के बैलेंस टेस्ट से भी गुजरना पड़ता है। इसमें हर कैंडिडेट को टेढ़ी-मेढ़ी पटरी पर चलना होता है। इसके इंटरनेट पर बहुत सारे वीडियो मौजूद है।

फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट

फिर आपका फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट लिया जाता है। इसमें आपकी हाइट अर्थात कद देखा जाता है और साथ ही वजन और छाती भी देखी जाती है। आप यहाँ क्लिक करके फिजिकल मीजरमेंट के बारे में देख सकते है।

मेडिकल टेस्ट

फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट के बाद होता है मेडिकल टेस्ट। यह अलग डेट्स पर होते है और इसकी डेट रैली जहाँ होती है वहां बताई जाती है। अगर आप बाकी सभी टेस्ट में पास हो जाते है तो मेडिकल टेस्ट के लिए आना होता है।

कॉमन एंटरेंस परीक्षा

इस तरह अगर आप रैली पर सब टेस्ट में पास हो आते है तो इसके बाद एक कॉमन एंटरेंस परीक्षा ली जाती है और इसका आयोजन आर्मी रिक्रुटमेन्ट ऑफिस करती है, जिसमें अच्छे मार्क्स लाने होते है। इस लिखित टेस्ट का परिणाम (https://joinindianarmy.nic.in/) पर घोषित किया जाता है।

पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

इस तरह आपको यह परीक्षा क्लियर करनी होती है और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाता है। सेलेक्सन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। हम आशा करते है कि आप अच्छे से तैयारी करके जाएँगे और सफलता हासिल करेंगे।

अन्य इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट के लिए आप यहाँ क्लिक करके देख सकते है

जन्म से ही क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन क्रिकेटर बन नहीं सका और अब विकिपीडियन बनकर खिलाड़ियों पर लिखना शौक बना दिया है।

8 टिप्पणी

  1. सर मेरी 1.68हाइट है!और फिजिकल हो भी जाता है तो exme में कैसे प्रश्न पूछे जाते है!मैंने d.फार्मा किया हैं !कृपया मेरे प्रश्नो उत्तर दे!मुझे आपकी मार्गदर्शन की आवश्कता !

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here