
अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2019
आईबीपीएस क्लर्क 2019 के लिए अभी रिक्रूटमेंट नहीं निकली है लेकिन जल्द ही आने की उम्मीद है। तब तक आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है कि आखिर क्लर्क की नौकरी के लिए क्या-क्या करना होता है और क्या योग्यता होनी जरूरी है साथ ही पूरी जानकारी आसानी से हिन्दी में जान सकते है।

 
इस आर्टिकल में जानिए
आईबीपीएस बैंक क्लर्क का काम क्या होता है
आईबीपीएस बैंक क्लर्क वेकेंसी 2019
आईबीपीएस क्लर्क 2019 के लिए पात्रता
आईबीपीएस क्लर्क 2019 के लिए क्वलिफ़िकेशन
आईबीपीएस बैंक क्लर्क 2019 परीक्षा की तारीखें
आईबीपीएस बैंक क्लर्क का एप्लिकेशन फॉर्म
आईबीपीएस बैंक क्लर्क की चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा का पैटर्न
आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा का सिलेबस
आईबीपीएस बैंक क्लर्क भर्ती 2019 की तैयारी कैसे करें
आईबीपीएस बैंक क्लर्क भर्ती 2019 से जुड़े कुछ जरूरी सवाल
प्र॰1) क्या 12वीं पास उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क के लिए अप्लाई कर सकते है?
उत्तर- सभी बैंक क्लर्क जॉब के लिए सिर्फ ‘ग्रेजुएट्स’ उम्मीदवार ही एलिजिबल है। इस पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर्स (बैचलर्स डिग्री) मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से कम्पलीट करना ज़रूरी होता है।
प्र॰2) क्या कॉलेज/ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स एलिजिबल है अप्लाई करने के लिए?
उत्तर- हाँ, ग्रेजुएशन के फ़ाइनल ईयर के विद्यार्थी एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है।
प्र॰3) क्या IBPS बैंक क्लर्क एग्जाम 2019 की ऑफिसियल नोटिफिकेशन आ चुकी है?
उत्तर- हाँ, IBPS क्लर्क भर्ती 2019 की नोटिफिकेशन आ गयी है।
प्र॰4) क्या एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जाम ऑनलाइन होता है या ऑफलाइन?
उत्तर- IBPS बैंक क्लर्क का एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जाम दोनों ऑनलाइन होता है। ऑफलाइन फॉर्म कही भी नहीं भरे जाते है।
प्र॰5) क्या IBPS क्लर्क पोस्ट के लिए वर्क एक्सपीरियंस ज़रूरी है?
उत्तर- नहीं, इस पोस्ट के लिए वर्क एक्सपीरियंस की कोई ज़रूरत नहीं है। आप ग्रेजुएशन कम्पलीट करने के बाद डायरेक्टली इस पोस्ट के लिए एलिजिबल होजाते है।
प्र॰6) क्या IBPS क्लर्क परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी में होता है?
उत्तर- नहीं, ये परीक्षाएँ दो भाषाओं में होती है अंग्रेजी और हिंदी।
प्र॰7) IBPS बैंक क्लर्क की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के लिए कौनसी पुस्तक सबसे अच्छी है?
उत्तर – सामान्य अवौर्नेस के लिए ‘लुसेंट पब्लिकेशन’ की पुस्तक सबसे अच्छी है।
 बाकी सेक्सन की पूरी लिस्ट आप यहाँ क्लिक करके देख सकते है
प्र॰8) IBPS के अंदर कौन-कौन से बैंक आते है?
उत्तर – IBPS से अंदर काफी सारे बैंक आते है जैसे कि सरकारी बैंक, को-ओपरेटिव और प्राइवेट बैंक। पूरी लिस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्र॰ 9) क्या आईबीपीएस क्लर्क की वेकेंसी के लिए एक से ज्यादा राज्य से अप्लाई कर सकते है?
उत्तर – नहीं, आईबीपीएस क्लर्क की पोस्ट के लिए एक उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य से ही अप्लाई कर सकता है।
प्र॰10) IBPS clerk परीक्षा में लोकल भाषा के टेस्ट को पास करना जरूरी है?
उत्तर – हाँ, IBPS clerk में Local language Proficiency Test को पास करना जरूरी है। अगर आपने किसी जिले से अप्लाई किया है और आपको वहाँ की भाषा नहीं आती है तो आपको चयन नहीं किया जाएगा।
आईबीपीएस (IBPS) बैंक क्लर्क जॉब 2019
IBPS क्या होता है?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा स्थापित की गयी एक एजेंसी है जिसका काम होता है सरकारी बैंक के लिए उम्मीदवारों को चुनना. IBPS सारे पब्लिक सेक्टर, क्षेत्रीय, ग्रामीण बैंक और कुछ प्राइवेट बैंक के लिए सेलेक्शन करता है. IBPS कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस और क्लर्क से सेलेक्शन करता है. IBPS के सारे एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर पर आधारित होते है।
आईबीपीएस बैंक क्लर्क जॉब 2019
बैंक में भर्ती के लिए क्लर्क की परीक्षा भी देनी होती है। इसके एग्जाम राष्ट्रीय स्तर पर होते है।
आईबीपीएस क्लर्क क्या होता है?
क्लर्क वो होते है जो बैंक के दिन-ब-दिन गतिविधियाँ हैंडल करते है जैसे कि डाक्यूमेंट्स का भरना, कस्टमर से बात करना, ऑफिस के प्रबंधकीय कार्यों से सम्बंधित काम करना पड़ता है.
आईबीपीएस क्लर्क का काम
क्लर्क की रिस्पोंसिबिलीटी होती है कस्टमर डीलिंग, डाटा इंट्री, डाक्यूमेंशन इत्यादि.बैंक में भर्ती के लिए क्लर्क का एग्जाम भी दिया जा सकता है. क्लर्क का एग्जाम पूरे भारतीय स्तर पर होते है हर साल.
आईबीपीएस क्लर्क वेकेंसी 2019
आईबीपीएस क्लर्क की 2019 की नोटिफिकेशन आ गयी है जिसमें कुल 12075 पोस्ट निकली है।
आईबीपीएस क्लर्क 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें
 
| क्र॰ संख्या | कार्यकलाप | तारीखें | 
| 1 | ऑनलाइन अप्लाई | 17.09.2019 से 09.10.2019 | 
| 2 | प्री- एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड | नवंबर 2019 | 
| 3 | प्री-एग्जाम ट्रेनिंग होगी | 25.11.2019 से 30.11.2019 | 
| 4 | प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड | नवंबर 2019 | 
| 5 | ऑनलाइन प्रीलिमिनरी परीक्षा | 07.12.2019, 08.12.2019, 14.12.2019 और 21.12.2019 | 
| 6 | प्रीलिमिनरी परीक्षा का परिणाम | दिसंबर 2019/ जनवरी 2020 | 
| 7 | ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का कॉल लेटर | जनवरी 2020 | 
| 8 | ऑनलाइन मुख्य परीक्षा | 19.01.2020 | 
| 9 | प्रोविज़नल अलोटमेंट | अप्रैल 2020 | 
आईबीपीएस क्लर्क के लिए पात्रता
नागरिकता
एक कैंडिडेट जो:-
(1). भारतीय नागरिक हो या
(2). नेपाल का विषय या
(3). भूटान का
(4). एक तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से रहने के इरादे से आए थे या.
(5). भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया संयुक्त गणराज्य (पहले टंगनयिक तथा ज़ांज़ीबार), ज़ाम्बिया, जायरे, मलावी जैसे पूर्व अफ्रीकी देशों तथा वियतनाम से विस्थापित होकर भारत बसने के उद्देश्य से आया हो, उस प्रतिभागी को ऊपर लिखी श्रेणियों में (ii), (iii), (iv) & (v) में आने के लिये भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र होना चाहिये.
आईबीपीएस बैंक क्लर्क के लिए आयु सीमा 2019
- उम्र की सीमा: 20 साल से कम नहीं – 28 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए (ये जनरल कैटेगरी के लिए है)। उम्मीदवार की जन्म तारीख 2.09.1991 से पहले और 01.09.1999 के बाद नहीं होनी चाहिए।
 
- आरक्षित कैटेगरी की उम्र सीमा की जानकारी के लिए ऊपर दिए गए टेबल को रेफर करें
आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा के लिए आयु में आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट
आरक्षित श्रेणियों में आने वाले कैंडिडेट्स को फीस में छूट भी दी जाती है. ये छूट लेने के लिए कैंडिडेट्स के पास सरकार द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र या कोई डाक्यूमेंट होना चाहिये.
| कैंडिडेट की श्रेणी | उम्र पर छूट | 
| एससी और एसटी | पांच साल | 
| अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 3 साल | 
| सामान्य (पीडब्ल्यूडी) | 10 साल | 
| एससी और एसटी (पीडब्ल्यूडी) | 15 साल | 
| ओबीसी (पीडब्ल्यूडी) | 13 साल | 
| 01.01.1980 से 31.12.1989 की अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर राज्य में रहने वाले व्यक्ति | 5 साल | 
| पूर्व सैनिक / असक्षम पूर्व सैनिक | रक्षा सेवाओं में प्रदान की जाने वाली सेवा की वास्तविक अवधि +3 वर्ष, (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित विकलांग पूर्व सैनिकों के लिए 8 वर्ष) अधिकतम छूट है. | 
| विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और महिलाओं को न्यायिक रूप से अपने पतियों से अलग किया गया है और जिन्होंने पुन: विवाहित नहीं हैं. | 7 साल की छूट (जिसमें सामान्य उम्मीदवारों की उम्र 35 साल हो, इसके अलावा ओबीसी की 38 और एससी / एसटी के उम्मीदवारों की उम्र 40 साल हो) | 
IBPS बैंक क्लर्क के लिए योग्यता 2019
- ग्रेजुएट होना ज़रूरी है। ग्रेजुएशन डिग्री एक मान्यता प्राप्त इंस्टीटूशन/यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ग्रेजुएशन की मार्क शीट/डिग्री होनी ज़रूरी है। ग्रेजुएशन के तीसरे/चौथे साल वाले विद्यार्थी अप्लाई नहीं कर सकते है।
- ग्रेजुएशन किसी भी क्षेत्र से कर सकते है, जैसे – आर्ट्स, कॉमर्स या विज्ञान। ऐसा नहीं है कि सिर्फ कॉमर्स क्षेत्र के उम्मीदवार ही बैंक के लिए परीक्षा दे सकते है।
- कंप्यूटर लिटरेसी ज़रूरी है। कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री इन कंप्यूटर ऑपरेशन्स/लैंग्वेज/ या हाई स्कूल/कॉलेज/इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का सब्जेक्ट होना चाहिए।
- उम्मीदवार जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से अप्लाई करते है उन्हें वहाँ की आधिकारिक भाषा लिखनी और बोलनी दोनों आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा बोलनी और लिखनी आनी चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी
शुरुआत में क्लर्क को 11,765/- हर महीने मिलता है लेकिन इसमें प्रोमोशन होता रहता है और वेतन में वृद्धि भी होती है l
IBPS बैंक क्लर्क जॉब की स्कोप
क्लर्क के जॉब से आप ऑफिसर लेवल पर भी जा सकते है अगर आप मेहनत करते है तो. ये एक बहुत अच्छी ऑपरचुनिटी है बैंक में अच्छी पोजीशन पर काम करने के लिए।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए एप्लिकेशन कैसे भरें?
1) ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले यहाँ जाना है।
2) फिर आपको “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करना है और फॉर्म भरनाहै।
3) “Basic Info, Photo & Signature, Details, में जानकारी भरने के बाद Preview and Payment” करने के ‘Register’ पर क्लिक कर दें। उम्मीदवारों को बहुत ध्यान से सारी जानकारी भरनी होगी। अपने सर्टिफिकेट्स के अनुसार जानकारी को भर दें क्यूंकि अगर आपकी कोई भी डिटेल आपके दिए गए डाक्यूमेंट्स से मैच नहीं हुई तो आपकी एप्लीकेशन रद्द भी की जा सकती है।
4) रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होने के बाद सिस्टम एक प्रोविशनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करेगा स्क्रीन पर और ईमेल & एसएमएस के जरिये आपको भेजा जाएगा।
5) उम्मीदवारों को अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा:
| उम्मीदवार का ताजा कलर में पासपोर्ट साइज फोटो अच्छी क्वालिटी के साथ। | Image dimensions: 200 X 230 Pixels File Type: JPG File size: 20 KB – 50 KB | 
| उम्मीदवार के हस्ताक्षर | Image dimensions: 140 X 60 Pixels File Type: JPG File size: 10 KB – 20 KB | 
*जब तक आप स्केन किए हुए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं करेंगे तब तक एप्लिकेशन को सबमिट नहीं कर सकते है।
IBPS फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भरा जा सकता है और इसकी फीस भी ऑनलाइन ही भरी जाती है।
- रुपए 100, एससी और एसटी तथा पीडबल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए।
- रुपए 600, बाकी सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए।
अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करें
आईबीपीएस क्लर्क रिक्रूटमेंट में कौन-कौनसे बैंक आते है?
| इलाहाबाद बैंक | कैनरा बैंक | इंडियन ओवरसीज बैंक | सिंडीकेट बैंक | 
| आंध्रा बैंक | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स | बैंक ऑफ बड़ौदा | 
| बैंक ऑफ इंडिया | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | पंजाब नेशनल बैंक | यूको बैंक | 
| कार्पोरेशन बैंक | पंजाब और सिंद बैंक | यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 
| इंडियन बैंक | 
ऊपर दिये गए प्राइवेट बैंक के अलावा, हर प्राइवेट बैंक अपना खुद का रिक्रूटमेंट भी निकालता है।
IBPS बैंक क्लर्क 2019 की चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस क्लर्क के लिए रिक्रूटमेंट तीन फेस में करता है। आईबीपीएस सभी बैंक के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस करता है जिसके जरिये आईबीपीएस के सभी बैंक के लिए क्लर्क की भर्ती की जाती है।
पहला फेज प्रारंभिक परीक्षा: यह फेज एक होता होता है जिसमें औब्जैकटिव टेस्ट (MCQ) होता है।
दूसरा फेज मुख्य परीक्षा: यह फेज 2 होता होता है जिसमें औब्जैकटिव (MCQ) टेस्ट होता है।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा का पैटर्न 2019
फेज 1: प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्न | अंक | समय | 
| 1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट | 
| 2. | न्युमरिकल एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट | 
| 3. | रीजनिंग | 35 | 35 | 20 मिनट | 
| कुल | 100 | 100 | 60 मिनट (1 घंटा) | 
नोट:- नेगेटिव मार्किंग: ¼ अंक हर गलत जवाब का।
फेज 2: मुख्य परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्न | अंक | समय | 
| 1. | सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 मिनट | 
| 2. | कॉन्टेटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 50 | 45 मिनट | 
| 3. | रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्युड | 50 | 60 | 45 मिनट | 
| 4. | सामान्य/बैंकिंग अवारनेस | 50 | 50 | 35 मिनट | 
| कुल | 190 | 200 | 2 घंटे 40 मिनट | 
नोट:- नेगेटिव मार्किंग: ¼ अंक हर गलत जवाब का।
नोट: प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी के अलावा बाकी सेक्शन 2 भाषाओं में दे सकते है – अंग्रेजी और हिन्दी।
IBPS क्लर्क नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
प्रोविज़नल अलोटमेंट
ऑनलाइन परीक्षा के कुल 200 अंक होते है। प्रोविज़नल अलोटमेंट के लिए मार्क्स को आउट ऑफ़ 100 में कन्वर्ट किया जायेगा। प्रोविज़नल अलोटमेंट के लिए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करना ज़रूरी है और उनके अंक हाई होने चाहिए। प्रोविज़नल अलोटमेंट की पूरी डिटेल आईबीपीएस की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
आईबीपीएस बैंक क्लर्क प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 2019
आईबीपीएस एक स्पेशल ट्रेनिंग प्रोसेस आयोजित करती है परीक्षा से पहले जिसमें एससी/एसटी/रिलीजियस माइनॉरिटी कम्युनिटीज के उम्मीदवार भाग लेते है। आईबीपीएस क्लर्क प्री-एग्जाम ट्रेनिंग फ्री ऑफ़ कॉस्ट होती है जिसमें कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और हेल्पफुल टिप्स & ट्रिक्स सिखाई जाती है। ये ट्रेनिंग आमतौर पर 5 दिन की होती है और उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के समय ही चयन कर दिया जाता है इस ट्रेनिंग के लिए।
वो शहर जहां प्री-एग्जाम की ट्रेनिंग होगी: अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, आइज़ोल, अकोला, इलाहाबाद, आसनसोल, औरंगाबाद, बरेली, भुवनेश्वर, बरहमपुर (गंजम), भोपाल, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, देहरादून, डिब्रूगढ़, एर्नाकुलम, गंगटोक, गोरखपुर, गुलबर्गा, गुवाहाटी, हुबली , हैदराबाद, इम्फाल, इंदौर, ईटानगर, जबलपुर, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मेरठ, मुंबई, मैसूर, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, पूर्णिया, पुणे, रायपुर रांची, संबलपुर, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिलांग, श्रीनगर, तोरा, तिरुपति, वड़ोदरा, वाराणसी, विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा।
आईबीपीएस प्रोबेशन पीरियड (जॉब ट्रेनिंग)
फाइनल सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स जो इस क्लर्क पोस्ट के लिए रिक्रूट हुए है उनको मिनिमम 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड सर्वे करना पड़ता है जहाँ उनको ट्रेनिंग दी जाती है. नए रिक्रूट हुए जूनियर एसोसिएट या क्लर्क को 15 ई-लेसन पूरे करने पड़ते है. जो कैंडिडेट्स इन इन 15 लेसन को पूरे कर नहीं करता है उन्हें 6 महीने के अंदर फिर प्रोबेशन पीरियड लागू कर दिया जाता है जब तक ये लेसन पूरे नहीं हो जाते. प्रोबेशन पीरियड के अंत में उम्मीदवारों के परफोर्मेंस पर भी मूल्यांकन किया जाता है और जो इम्प्लोई इस एवेल्युएशन में फ़ैल हो जाते है उनका प्रोबेशन फिर से लागू किया जाता है.
आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा 2019 का सिलेबस
1. प्रारंभिक परीक्षा (ओब्जेक्टिव टेस्ट)
| क्र॰ सं॰ | खंड | टॉपिक | 
| 1. | अंग्रेजी भाषा | समझबूझ कर पढ़ना (Reading Comprehension),Cloze Test, Fillers, वाक्यों में त्रुटि (Sentence error), शब्दावली पर आधारित प्रश्न, वाक्य सुधार, जुम्बल पैराग्राफ (Jumbled Paragraph), पैरेग्राफ पर आधारित प्रश्न ( Paragraph Fillers, Paragraph Conclusion, Paragraph /Sentences Restatement) | 
| 2. | रीजनिंग एबिलिटी | पज़ल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, डायरेक्शन सेंस ,ब्लड, रिलेशन, सिल्लोजिज़्म, ऑर्डर एंड रैंकिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, मशीन इनपुट-आउटपुट, इनक्वॉलिटीज़, अल्फा-न्यूमेरिक-सिंबल, सीरीज, डाटा सफ्फिसिएन्सी, लॉजिकल रीजनिंग (पैसेज इनफरेंस, स्टेटमेंट और एसुम्प्शन, कंकलुजन अर्गुमेंट।) | 
| 3. | न्यूमरीकल एबिलिटी (गणित) | मिसलेनियस अरिथमेटिक प्रोब्लेम्स (HCF एंड LCM), प्रॉफिट एंड लॉस, प्रॉब्लम ऑन एज, वर्क एंड टाइम, स्पीड डिस्टेंस एंड टाइम सिंपल इंटरेस्ट & कंपाउंड इंटरेस्ट & सर्ड्स & इंडिकस, प्रोबेबिलिटी मेंसुरेशन, पेरमुसेशन एंड कॉम्बिनेशन, रेश्यो एंड प्रोपोरशन, पार्टनरशिप प्रोब्लेम्स ऑन बॉट्स एंड स्ट्रीम, प्रोब्लेम्स ऑन ट्रेंस, मिक्सचर एंड एलीगेशन, पाइप्स एंड सिस्टेर्न्स), नंबर सिस्टम्स, डाटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) सीक्वेंस & सीरीज। | 
2. मुख्य परीक्षा (ओब्जेक्टिव टेस्ट)
| क्र॰ सं॰ | खंड | टॉपिक | 
| 1. | अंग्रेजी भाषा | रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर, वोकैबुलरी, वर्बल एबिलिटी, वर्ड एसोसिएशन, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट, जुम्ब्लेड पैराग्राफ, पैराग्राफ बेस्ड प्रश्न, (पैराग्राफ फिलर्स, पैराग्राफ कन्क्लूजन, पैराग्राफ /सेन्टेन्सेस रेस्टटेमेंट) एरर स्पॉटिंग फिल इन द ब्लैंक्स। | 
| 2. | रीजनिंग एबिलिटी | पज़ल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, डायरेक्शन सेंस ,ब्लड, रिलेशन, सिल्लोजिज़्म, ऑर्डर एंड रैंकिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, मशीन इनपुट-आउटपुट, इनक्वॉलिटीज़, अल्फा-न्यूमेरिक-सिंबल, सीरीज, डाटा सफ्फिसिएन्सी, लॉजिकल रीजनिंग (पैसेज इनफरेंस, स्टेटमेंट और एसुम्प्शन, कंकलुजन अर्गुमेंट।) | 
| 3. | डाटा एनालिसिस | टेबुलर ग्राफ, लाइन ग्राफ, बार ग्राफ, मिसिंग केस आईडी, डाटा सफ्फिसिएन्सी, प्रोबेबिलिटी, पेरमुसेशन एंड कॉम्बिनेशन। | 
| 4. | सामान्य जागरूकता | बैंकिंग और बीमा पर जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, सरकारी योजनाएं और नीतियां, सामयिकी (Current Affair), स्टेटिक जागरूकता | 
| 5. | कंप्यूटर एप्टीट्यूड | इतिहास और कंप्यूटर की पीढ़ियाँ, कंप्यूटर का परिचय, कंप्यूटर मेमोरी, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर लैंग्वेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट, MS Office Suit और शॉर्ट कट की, Basics of DBMS, संख्या प्रणाली और रूपांतरण और कंप्यूटर और नेटवर्क सिक्योरिटी | 
IBPS क्लर्क 2018 की आधिकारिक नोटिफिकेशन
आईबीपीएस बैंक क्लर्क भर्ती की तैयारी
बैंक की परीक्षा में बहुत कॉम्पीटिशन होता है और इसकी तैयारी बहुत अच्छे से करनी होती है. कुछ पुस्तकें है जो बैंक की परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करती है.
| क्र॰ सं॰ | खंड | पुस्तक का नाम | 
| 1. | अंग्रेजी | 
 | 
| 2. | न्यूमरल एबिलिटी (गणित) | 
 | 
| 3. | रीजनिंग | 
 | 
| 4. | बैंक के प्रति जागरूकता | 
 | 
| 5. | कंप्यूटर के प्रति जागरूकता | 
 | 
| 6. | सामान्य ज्ञान | 
 | 
| 7. | करंट अफेयर्स | 
 | 
सबसे अच्छी ऑनलाइन वेबसाइटें
- Gk Today (सामयिकी और सामान्य ज्ञान)
- बैंकर्स अड्डा (सारे सेक्शन अंग्रेजी, न्युमरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, कंप्यूटर के प्रति जागरूकता, बैंक के प्रति जागरूकता, सामयिकी और सामान्य ज्ञान के नोट्स, अभ्यास करने के प्रश्न, क़्विज़, मोक टेस्ट, मंथली कैप्सूल सब आपको यहीं मिल जायेंगे.)
- बैंक एग्जाम टुडे (सारे टॉपिक और पिछले सालों के प्रश्न पत्र हर बैंकिंग एग्जाम के यहाँ मिल जायेंगे)
- Gradeup (सारे टॉपिक मोक टेस्ट के साथ यहाँ उपलब्ध है)
अंग्रेजी भाषा में सुधार कैसे करें
- रोज अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र जैसे द टाइम्स ऑफ़ इंडिया, द हिन्दू, द इंडियन एक्सप्रेस को अच्छे से पढ़िए. इन अखबारों में जो एडिटोरियल सेक्शन होता है उस पर फोकस करें. नए शब्दों को मार्क करें और उसे डिक्शनरी में देखें.
- अंग्रेजी फ़िल्में देखें.
- दोस्तों में अंग्रेजी में ही बात करने की कोशिश कीजिये.
अगर आपको कोई भी सवाल/डाउट हो इस आर्टिकल के बारे में तो नीचे कमेंट करें और हम आपको जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
 






