
पिछले साल बिहार पुलिस भर्ती में पुरुषों और महिला दोनों के लिए वैकेंसी निकली थी जिसमें कांस्टेबल की 9900 और सब इंस्पेक्टर की 1717 पोस्ट थे। इस साल बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकल गयी है जिसमें कुल 11880 खाली पद है जिसकी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और अधिक जानकारी नीचे दिये गए बटन पर जाकर पढ़ सकते है।
बिहार पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी
बिहार पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपने भी बिहार पुलिस भर्ती में अप्लाई किया है तो आपके लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेण्टर में एंट्री नहीं करने देते हैं। इस कारण आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है और एग्जाम के दिन साथ लेकर जाना है। अब हम यह बताएँगे कि आप बिहार पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
स्टेप 1) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ जो यहाँ क्लिक करके जा सकते है।

स्टेप 2) इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा और उसमें आपको अपने रेजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालनी है फिर सबमिट कर देना है।

स्टेप 3) इस प्रकार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 4) फिर आप एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड
स्टेप 1) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ जो यहाँ क्लिक करके जा सकते है।

स्टेप 2) अपनी रजिस्टर्ड आईडी और रजिस्टर्ड फोन नंबर भरें। इसके बाद अपनी जन्म तारीख भरें और फिर कैप्चा भरकर सबमिट कर दें।

स्टेप 3) इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा जहां से डाउनलोड कर सकते है।

स्टेप 4) इस प्रकार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
बिहार पुलिस सिलेबस 2019
चलिए बिहार पुलिस के कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिखित परीक्षा के सिलेबस जानते हैं :
बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस
| विषय | सिलेबस | 
| हिंदी | पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें। | 
| अंग्रेज़ी | पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें। और अंग्रेजी व्याकरण से संबंधित प्रश्न पर फोकस करें। | 
| गणित | मौलिक अंकगणितीय ऑपरेशन, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, लाभ और हानि, सरल ब्याज, औसत, छूट, साझेदारी, समय और कार्य, समय और दूरी,मेन्सुरेशन इत्यादि। | 
| सामान्य अध्ययन (इतिहास, भूगोल और राजनीति) | सामाजिक अध्ययन के प्रश्न भारतीय इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन की प्रमुख विशेषताएं और भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजनाएं और बिहार के भौगोलिक और राजनैतिक दशा की जनरल नॉलेज | 
| सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) | सामान्य विज्ञान के प्रश्नों में हर दिन के मामलों का ज्ञान और उनके वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। साथ ही 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की जानकारी। | 
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस
| विषय | सिलेबस | 
| सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएँ | संस्कृति और धर्म, मृदा, नदियां, पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय बंदरगाह, स्वतंत्रता आंदोलन, खेल: चैंपियनशिप / विजेता / टर्म्स / खिलाड़ियों की संख्या, रक्षा, युद्धों और पड़ोसी, करंट अफेयर्स, भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत और कला, नृत्य, इतिहास, भाषाएँ, राजधानियाँ और मुद्राएँ, राष्ट्रीय: बर्ड / एनिमल / स्पोर्ट / फ्लावर / एंथम / सॉन्ग / फ्लैग / मोनुमेंट्स, प्रख्यात व्यक्तित्व, सामान्य नाम, और पूर्ण रूप और संकेताक्षर, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार लेखक। | 
| सामान्य हिंदी | पर्यायवाची, विलोम, वाक्य त्रुटि, वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज़ टेस्ट जैसे विषय ध्यान दें। | 
| सामान्य अध्ययन | भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति, वर्तमान घटनाएं, भूगोल, अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न। वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम, बैंकिंग, खेल-जगत पे भी फोकस करें। | 
| सामान्य विज्ञान | सामान्य विज्ञान के प्रश्नों में हर दिन के मामलों का ज्ञान और उनके वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। साथ ही 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की जानकारी। | 
| नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल | सामाजिक अध्ययन के प्रश्न भारतीय इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन की प्रमुख विशेषताएं और भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजनाएं और बिहार के भौगोलिक और राजनैतिक दशा की जनरल नॉलेज | 
| गणित | प्रश्न सरलीकरण, औसत, प्रतिशत, समय और कार्य, क्षेत्र, लाभ और हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और गति, निवेश, एचसीएफ एलसीएम, युगों पर समस्या, बार ग्राफ, सचित्र ग्राफ, पाई चार्ट और डाटा इंटरप्रिटेशन जैसे टॉपिक्स होंगे। | 
| मानसिक क्षमता परीक्षण | समरूपता, समानताएं और अंतर, अंतरिक्ष दृश्य, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय, निर्णय लेने, दृश्य स्मृति, भेदभाव अवलोकन, संबंध अवधारणाएं, मौखिक और आंकड़ा वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला जैसे टॉपिक्स हैं। | 
पुलिस की और भर्तियों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
तो इस तरह आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। हमें उम्मीद है कि आप को समझ में आ गया होगा कि बिहार पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करते है। लेकिन फिर भी अगर मन में कोई सवाल हो तो कृपया हमें नीचे कमेंट में पूछिये जिसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
 



